Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विधान सभा अध्यक्ष ने मां के नाम पर लगाया पलाश का पौधा

Updated on Friday, September 19, 2025 17:19 PM IST

 

 

चंडीगढ़, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को एमएलए हॉस्टल परिसर में पलाश का पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद एनआईटी फरीदाबाद से विधायक सतीश कुमार फागना और विधान सभा अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर ट्रैवलर पाम, सेगियम, एरोकेरिया, पलाश, मिशेलिया चम्पाका, कटोसिया, हिबिस्कुस, थ्यूजा, बेला पत्ता अंजीर, इक्सोरा, फ़िकस पांडा, नेकोडिया आदि के 300 से अधिक पौधे लगाए गए।

विधान सभा अध्यक्ष ने मां के नाम पर लगाया पलाश का पौधा

हरविन्द्र कल्याण बोले - सेवा पखवाड़ा हम सभी को करवा रहा कर्तव्यबोध

2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

विधायक, अधिकारियों ने एमएलए हॉस्टल परिसर में लगाए 300 पौधे 

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा देश के प्रत्येक व्यक्ति को कर्तव्यबोध करवाने के साथ सेवा की भावना जागृत कर रहा है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक अपने देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए हम सभी को अपने-अपने स्तर पर भूमिका निभानी होगी। हरियाणा में अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री व मंत्रियों से लेकर सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी और आम जन तक इस प्रकार की समाज उपयोगी गतिविधियों में लगे हैं।

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि नारी शक्ति, युवा, किसान और गरीब व्यक्ति विकसित भारत के चार स्तंभ हैं, जिनके उत्थान के लिए बड़े स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। केंद्र सरकार की ओर से गत 17 सितंबर को शुरू किए ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान को मातृशक्ति के लिए वरदान बताते हुए विस अध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान के तहत देश भर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक लाख स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर के लिए व्यापक जांच की जा रही है। कल्याण ने कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते महिलाओं का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। इस कारण प्रधानमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की विशेष रूप से चिंता की है। उन्होंने कहा कि यह अभियान विकसित भारत 2047 की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए विस अध्यक्ष ने कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जो लगातार मजबूत हो रहा है। स्वतंत्रता सेनानियों की कल्पना के अनुसार ही देश लगातार आगे बढ़ रहा है। विकास की इस यात्रा में विधायिका की महत्वपूर्ण भूमिका है। अच्छी चर्चा से अच्छी योजनाएं बनती हैं, अच्छे कानूनों का निर्माण होता है। यह सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आगाह किया कि किसी भी व्यक्ति को देश की व्यवस्थाओं को लेकर गैर जिम्मेदारान बयान नहीं देना चाहिए। लोगों का संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार विश्वास बढ़ा है। ऐसे में जिम्मेदार लोगों का कर्तव्य और भी बढ़ जाता है। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X