Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा: 50 घंटे की मैराथन खोजः रेलवे पुलिस ने चार वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद किया

Updated on Friday, September 19, 2025 17:00 PM IST

 

चंडीगढ़, हरियाणा की रेलवे पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और दक्षता का लोहा मनवाया है। गुड़गांव रेलवे स्टेशन से 4 वर्षीय बच्ची के अपहरण की सनसनीखेज घटना के महज 50 घंटे के भीतर पुलिस ने बच्ची को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। यह ऑपरेशन न सिर्फ तेज़ कार्रवाई का उदाहरण है बल्कि तकनीकी निगरानी और जमीनी प्रयास का बेहतरीन संगम भी है।

रेलवे पुलिस की संवेदनशील कार्रवाईः जीवन रक्षा से जनविश्वास तक

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर ने कहा कि रेलवे पुलिस की यह कार्यवाही केवल कर्तव्य निभाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इंसानियत और जनसेवा का सजीव उदाहरण है। किसी मासूम की मुस्कान लौटाना, बिछड़े बच्चों को उनके माता-पिता से मिलवाना या निराशा की कगार पर खड़े लोगों को नई जिंदगी का संबल देना - पुलिस को जनता से जोड़ने वाले सबसे मजबूत सूत्र हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता न सिर्फ जीवन बचाने का कार्य किया है, बल्कि यह समाज में सुरक्षा की भावना को गहरा करती है और पुलिस के प्रति विश्वास और भरोसे को और मजबूत बनाती है। यही विश्वास आगे चलकर अपराध नियंत्रण और सामाजिक शांति की सबसे बड़ी ताकत बनता है।

हरियाणा: 50 घंटे की मैराथन खोजः रेलवे पुलिस ने चार वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद किया

घटनाः मासूम बच्ची का अपहरण

16 सितंबर 2025 को गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को अज्ञात आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और मौके का फायदा उठाकर उसकी छोटी बच्ची को अगवा करके ले गया।

पुलिस की त्वरित रणनीति

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस अधीक्षक, श्रीमती नितिका गहलोत ने मामले को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए तत्काल एक्शन की कमान संभाली। उनके निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक, फरीदाबाद, श्री राजेश कुमार के पर्यवेक्षण में 18 रेडिंग पार्टियों का गठन किया गया। इन टीमों में 3-3 पुलिसकर्मी, साइबर विशेषज्ञ और सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण करने वाले अनुभवी कर्मी शामिल किए गए।

तकनीक और मैदान की जुगलबंदी

पुलिस ने गुड़गांव से आनंद विहार रेलवे स्टेशन तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें सामने आए संदिग्ध के चित्र आरपीएफ और रेलवे पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर प्रसारित किए गए। साथ ही, मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ टीमें राजस्थान (कोटपुतली, अलवर) और उत्तर प्रदेश (बरेली, पीलीभीत) में भेजी गईं।

ऑपरेशन पीलीभीतः सफलता की कहानी

पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर जब पुलिस टीम तलाशी कर रही थी तो आरोपी को पुलिस की सक्रियता का आभास हो गया। दबाव में आकर उसने बच्ची को वहीं छोड़ दिया और मौके से भाग निकला। पुलिस ने तुरंत बच्ची को अपनी सुरक्षा में लिया और डॉक्टरों से मेडिकल जांच कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। बच्ची बिल्कुल सुरक्षित है। गुमशुदा बच्ची को वापिस पाकर परिवार की खुशी का ठिकाना नही रहा और वे बार-बार पुलिसकर्मियों का धन्यवाद करते नजर आए।

 स्थानीय सहयोग और मानवीय पहल

इस पूरे अभियान में तकनीकी सर्विलांस टीम की भूमिका निर्णायक रही। साथ ही, गुड़गांव रेलवे स्टेशन के टैक्सी व ऑटो चालकों ने भी पुलिस की सक्रिय मदद की। यह सहयोग पुलिस-जन सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।

रेलवे पुलिस की हाल ही के समय की उपलब्धियां

केवल पिछले एक महीने में ही जीआरपी हरियाणा ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की हैं। रेलगाड़ियों के माध्यम से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 24 मासूम बच्चों को सुरक्षित बचाकर उनके परिजनों तक पहुँचाया गया। इसी अवधि में प्लेटफार्म और ट्रेनों पर बिछड़े 23 बच्चों को ढूंढकर उनके परिवारों से मिलवाया गया। इसके अलावा आत्महत्या की नीयत से रेलवे पटरियों पर पहुँचे 2 पुरुषों और 9 महिलाओं की जान बचाकर उन्हें सुरक्षित उनके घरों तक पहुँचाया गया।

जनविश्वास का प्रतीक

रेलवे पुलिस का यह ऑपरेशन दर्शाता है कि यदि संवेदनशीलता, तकनीक और टीमवर्क को सही दिशा में जोड़ा जाए तो कठिन से कठिन चुनौती को भी पार किया जा सकता है। बच्ची का सकुशल घर लौटना न सिर्फ परिजनों के लिए राहत की बात है बल्कि समाज में पुलिस की कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण भी है। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X