Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पंचकूला वासियो के साथ भेदभाव कर रही है सरकार- ओपी सिहाग

Updated on Friday, September 19, 2025 17:58 PM IST

 
 
पंचकूला, जननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री हरियाणा  दुष्यंत चौटाला एवं प्रदेश अध्यक्ष ब्रज शर्मा से विचार विमर्श करके  पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव धर्मवीर सिंह, पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी किरण पूनिया, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज, पार्टी के प्रदेश महासचिव हरबंस सिंगला,  बी सी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष  महाबीर  जांगड़ा ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र जैन, मयंक लांबा हल्का अध्यक्ष कालका,अधिवक्ता बलबीर सैनी, युवा नेता दीपक चौधरी, विजय पांचाल, प्रतीक अहलावत एवं विकास मलिक की उपस्थिति में सेक्टर 6 जिमखाना क्लब में प्रेस वार्ता करके जिला पंचकूला की कार्यकारिणी घोषित की।
पंचकूला वासियो के साथ भेदभाव कर रही है सरकार -ओ पी सिहाग 
 
जिले में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए जिले में पुलिस की संख्या अपर्याप्त 
 
थानों में तैनात पुलिस कर्मियों को वी आई पी ड्यूटी देने से फुर्सत नहीं 
 
सड़कों के किनारे खड़े कांग्रेस घास तथा गढ़डो से पता लगता है कि शहर में कितना विकास हुआ है ।
 
पहले के मुकाबले हर महीने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने के बावजूद पंचकूला की सफाई व्यवस्था में ज्यादा सुधार नहीं 
 
पंचकूला जननायक जनता पार्टी की  33 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित 
जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला पंचकूला के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न होने पर प्रदेश सरकार तथा प्रशासन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पिछले 6-7 सालों से पंचकूला हर मामले में पिछड़ता जा रहा है उन्होंने कहा कि लोगों की खून पसीने के करोडों रुपये खर्चने के बावजूद पंचकूला, कालका, पिंजोर के शहरी क्षेत्रों में या पूरे जिले में विकास के नाम पर टूटी हुई सडकें, अवैध कब्जों की भरमार, जगह जगह  प्लास्टिक एवं पॉलिथीन को समेटे गन्दगी के ढेर उनमें मुहँ मारते आवारा पशु तथा कुत्ते, शहर एवं जिले की हर सड़क के किनारे तथा खाली प्लॉटों में उगी हुई कांग्रेस घास एवं भांग के पौधे दिखाई देते हैं। 
उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पंचकूला जो प्रदेश की डीम्ड राजधानी है केवल सरकार के कार्यो एवं नई योजनाओं की प्रयोगशाला बन कर रह गया है। यहां हर दूसरे या तीसरे दिन सरकार के मुखिया से लेकर मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी या अन्य वी वी आई पी लोगों का आना जाना लगा रहता है इसकी वज़ह विभिन्न थानों में तैनात पुलिस स्टाफ को उनकी सुरक्षा हेतू प्रोटोकोल के हिसाब से ड्यूटी देनी पड़ती है जिससे वो अपने अधीन जो कानून व्यवस्था का कार्य है उसको सही तरीके से नहीं कर पाते इस वज़ह से चोरियां, चैन स्नैचिंग, लूटपाट,नशे की बिक्री, गुंडागर्दी ,मारपीट,हत्या आदि की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है । 
जजपा जिला अध्यक्ष सिहाग ने प्रेस के माध्यम से प्रदेश सरकार तथा स्थानीय स्तर पर जिम्मेवार महकमों के अधिकारियों से आग्रह किया कि वो  जिला पंचकूला के सही विकास, अच्छी सफाई व्यवस्था एवं बेहतर कानून व्यवस्था, शहर की कालोनियों के पुनर्वास बारे ठोस कदम उठाए। सिहाग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पंचकूला में पुलिस बल को ज्यादा सुदृढ़ बनाने के लिए ज्यादा पुलिस चौकी स्थापित की जाए तथा पुलिस की नफरी भी बढ़ाई जाए। सिहाग ने कहा कि आज बेरोजगारी चरम पर है तथा महगाई लगातार बढ़ रही है जिससे आम जनता के लिए ढंग से जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि भारी बारिश तथा बाढ़ से जिले में किसानो की फसलों को नुकसान पहुंचा है या किसी गरीब का घर टूटा है या क्षतिग्रस्त हुआ है या किसी का पानी की वज़ह से सामान नष्ट हुआ तो सरकार तुरंत उनकी सहायता करे तथा उचित मुआवजा दे एवं बेरोजगारी खत्म करने के उपाय करने के साथ लगातार बढ़ती महंगाई पर भी रोक लगाने का काम करे।
 प्रेस वार्ता में पूछे एक प्रश्न का उत्तर देते हुए जजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि पिछले विधानसभा सभा चुनाव में कम वोट आने का कारण विपक्ष के नेताओ के साथ साथ बीजेपी ने भी जजपा एवं युवा नेता दुष्यंत चौटाला के खिलाफ़ एक बड़ी साजिश रची थी जिसके बहकावे में आकर लोगों ने जजपा को कम वोट दिए लेकिन अब लोग समझ गए हैं कि उनका सच्चा हमदर्द केवल युवा नेता दुष्यंत है तथा प्रदेश के हर क्षेत्र में लोग अब पार्टी के साथ खड़े हो रहे हैं तथा कुछ महिनों में पार्टी दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में शिखर पर होगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों युवा जजपा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला द्वारा प्रदेश भर में किए गये दौरो के दौरान  उमड़ी युवाओ की भीड़ ने य़ह साबित कर दिया कि प्रदेश में आने वाला भविष्य जजपा का है। 
 
प्रेस को संबोधित करते हुए ओ पी सिहाग ने बताया कि जिले के 33 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिले की कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है ।उन्होंने बताया कि पार्षद राजेश निषाद एवं पूर्व पार्षद अरविंद जाखङ को जिले में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ कार्यकर्ता सतबीर धनखड़ , जोरासिंह मदेरणा , अशोक सिंगला, जयकरण सरोहा , धीरसिंह गोयत, राजगोपाल वशिष्ट  एवं हनीसिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। सिहाग ने बताया कि सुरिन्दर चड्डा को कार्यालय सचिव एवं ईश्वर सिंहमार को प्रधान महासचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।उन्होंने कहा कि  डॉ आर के रंगा , रणधीर पंवार, गुरबचन पुंज, मिल्कियत सिंह मिठू, गौतम कुमार , धर्मसिंह गुज्जर, सतनाम सिंह चौधरी को महासचिव नियुक्त किया गया है। जजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि धर्मपाल सांगवान, राजेन्द्र भूकल , राजेश कुमार, हीरामन वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, प्रवीन चौधरी को जिले में सचिव की जिम्मेवारी दी गई है। 
ओ पी सिहाग ने प्रेस से बातचीत करते हुए बताया कि जिले में उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा दस कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त किए गए हैं जिनमें कप्तान डी वी सिंह, कनिष्क पूनिया, रविन्द्र मलिक,आजाद दिलेर, कमल पूनिया, बजरंग कुमार, जगवीर मलिक, धर्मपाल शर्मा , राजेश कुमार एवं लक्ष्मी नारायण शर्मा  शामिल हैं।
 
  
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X