Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

करनाल में साइबर ठगी का बड़ा खुलासाः 5.70 करोड़ रुपये की लेन-देन वाले फर्जी बैंक खाते का पर्दाफाश

Updated on Wednesday, September 17, 2025 17:22 PM IST

 

करनाल, हरियाणा पुलिस की साइबर शाखा ने एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए करनाल में कोटक महिंद्रा बैंक की एक शाखा में खोले गए फर्जी करंट खाते का खुलासा किया है। यह खाता फल-सब्जी के व्यापार के नाम पर खोला गया था जिसका सालाना टर्न ओवर 20 लाख रूपये दर्शाया गया था, लेकिन इस बैंक खाते में महज़ छह माह में 5.70 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन सामने आया। पुलिस ने आरोपी पुलकित भारद्वाज सहित अन्य सहयोगियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने इस उपलब्धि के लिए पंचकूला की साइबर टीम को बधाई दी है।

करनाल में साइबर ठगी का बड़ा खुलासाः 5.70 करोड़ रुपये की लेन-देन वाले फर्जी बैंक खाते का पर्दाफाश

कैसे हुआ खुलासा?
साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस महानिरीक्षक, साइबर हरियाणा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने 16 सितम्बर को कोटक महिंद्रा बैंक, करनाल की शाखा की जांच की। यहां खाता संख्या 034956181 पुलकित भारद्वाज निवासी संत नगर, करनाल द्वारा खोला गया था। खाता खोलते समय उसने फल-सब्ज़ी व्यापार का हवाला देते हुए वार्षिक टर्नओवर 20 लाख रुपये दिखाया। लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग निकली। जांच में सामने आया कि नवंबर 2024 से मई 2025 के बीच इस खाते से 5,70,48,200 रुपये जमा और 5,70,44,822 रुपये की निकासी हुई। खाते में वर्तमान में केवल 3,377 रुपये शेष हैं।

फर्जी पते और कारोबार की आड़

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि खाता खोलने के लिए जो पता प्रस्तुत किया गया था, वह कमर्शियल एरिया दिखाया गया, जबकि वास्तविकता में वह रिहायशी एरिया था। मौके पर जांच करने पर वहां कोई फल-सब्ज़ी की दुकान, गोदाम, होर्डिंग या नेमप्लेट नहीं मिली। इससे स्पष्ट हुआ कि यह खाता केवल साइबर ठगी के पैसों को घुमाने के लिए खोला गया था।

देशभर से 14 शिकायतें

इस खाते के खिलाफ अब तक 14 शिकायतें एनसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें से एक शिकायत हरियाणा से संबंधित है। यह बताता है कि खाता राष्ट्रीय स्तर पर चल रही साइबर ठगी की चेन का हिस्सा था।

कानूनी कार्रवाई
इस मामले में पुलकित भारद्वाज और अन्य सह-आरोपियों के खिलाफ अभियोग संख्या 148, दिनांक 16.09.2025, धारा 318(4) बीएनएस के तहत थाना साइबर क्राइम, करनाल में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब लेन-देन की पूरी ट्रेल खंगाल रही है और यह जांच भी चल रही है कि इतने बड़े स्तर पर पैसों की हेराफेरी किन-किन खातों में पहुंचाई गई। 91 संदिग्ध बैंक शाखाएँ पुलिस के राडार पर हरियाणा पुलिस ने बताया कि राज्य में अब तक 91 बैंक शाखाएँ संदिग्ध पाई गई हैं, जहाँ साइबर अपराधी फर्जी खाते खोलकर ठगी का पैसा घुमाते रहे हैं। पुलिस लगातार इन खातों की पहचान कर रही है और बैंकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे खाता खोलते समय नियमों का सख्ती से पालन करें। साइबर पुलिस ने आम नागरिकों को सचेत करते हुए कहा है कि किसी भी अनजान खाते में पैसा जमा न करें, संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और यदि कोई व्यक्ति छोटे कारोबार का हवाला देकर बड़े लेन-देन करता दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत बैंक या पुलिस को दें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। फर्जी बैंक खातों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष टीमें सक्रिय हैं और नियमित तौर पर अपराधियों की धरपकड़ कर रही है। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X