Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया विशेष अभियान

Updated on Wednesday, September 17, 2025 17:26 PM IST

 

 

चंडीगढ़, हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य समाजहित में जन-जागरूकता बढ़ाना, नागरिक सहयोग सुनिश्चित करना और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है।

रक्तदान और स्वास्थ्य संबंधी पहल
प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्त कार्यालयों, रेंजो और जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सड़क सुरक्षा, प्राथमिक उपचार और यातायात नियमों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। इन अभियानों के माध्यम से नागरिकों को आपात स्थिति में तत्काल सहायता देने और सड़क हादसों को कम करने का संदेश दिया जाएगा।

हरियाणा पुलिस ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया विशेष अभियान

वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान

वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक पुलिस आयुक्त कार्यालयों में हजारों पौधे लगाए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ सभी पुलिस थानों, पुलिस चौकियों और पुलिस लाइनों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है।

महिला सुरक्षा पर विशेष अभियान

महिला सुरक्षा को लेकर राज्यभर में विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इन अभियानों में जागरूकता कार्यक्रम, चर्चाएं और सुरक्षा उपायों पर मार्गदर्शन शामिल होगा। महिलाओं की सुरक्षा को पुलिस की प्राथमिकता बताते हुए यह पहल समाज में आत्मविश्वास और सुरक्षित माहौल पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संवाद शिविर और सामाजिक जागरूकता

पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए ‘संवाद शिविर’ आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, स्वच्छता और पराली जलाने की लेकर रोकथाम जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाई जाएगी। यह शिविर नागरिकों को सीधे पुलिस अधिकारियों से संवाद करने और सुझाव देने का अवसर प्रदान करेंगे।

यातायात नियमों पर अभियान

यातायात नियमों के पालन को लेकर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारी वाहनों और ट्रैक्टरों पर परावर्तक लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि रात के समय सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके माध्यम से यातायात अनुशासन को मजबूत करने और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

निगरानी और रिपोर्टिंग

इन सभी अभियानों की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी करेंगे। प्रत्येक इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आमजन से अपील की है कि वे इन विशेष अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दें। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X