Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सीएम के पास आने वाली शिकायतों को निपटाएंगे सेवानिवृत्त अधिकारी

Updated on Friday, September 19, 2025 18:47 PM IST

 

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यालय की कार्यप्रणाली में अब बदलाव होगा। मुख्यमंत्री के पास आने वाली शिकायतों के निपटारे के लिए अब सेवानिवृत्त अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। अब मुख्यमंत्री कार्यालय में (मुख्यमंत्री जनसंवाद) सेवानिवृत्त अफसरों की नियुक्ति की जाएगी। इसके तहत चार पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) और छह विशेष सहायक (स्पेशल असिस्टेंट) अनुबंध आधार पर रखे जाएंगे। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, हरियाणा ने इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सीएम के पास आने वाली शिकायतों को निपटाएंगे सेवानिवृत्त अधिकारी
सरकार ने अधिसूचना जारी कर मांगे आवेदन


इस नई व्यवस्था से जनता को शिकायतों के समाधान में तेजी आने की उम्मीद है। जिलों से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक समस्याओं को व्यवस्थित ढंग से निपटाने का प्रयास होगा। मुख्यमंत्री सैनी ने साफ कहा है कि जनहित से जुड़ी शिकायतों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने फील्ड में जनसंवाद शिविर लगाने के आदेश भी दिए हुए हैं।
सरकार द्वारा जारी सूचना के अनुसार पात्र उम्मीदवार 26 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार 30 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री निवास, चंडीगढ़ बुलाया जाएगा। आवेदन करने वाले सेवानिवृत्त अफसरों की अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष गई है। पर्यवेक्षक के 4 पदों पर नियुक्ति होगी। सेवानिवृत्त हरियाणा सिविल सेवा अधिकारी या हरियाणा सिविल सचिवालय/वित्त आयुक्त कार्यालय के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के सेवानिवृत्त अधिकारी पात्र होंगे। इन्हें 30 हजार से 40 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। विशेष सहायक के 6 पद होंगे। सेवानिवृत्त सहायक जो हरियाणा सिविल सचिवालय, वित्त आयुक्त कार्यालय या किसी अन्य विभाग/बोर्ड/निगम से सेवानिवृत्त हुए हों। इन्हें 20 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X