Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अनिल विज का राहुल गांधी की ‘हाइड्रोजन बम’ वाली टिप्पणी पर कड़ा हमला

Updated on Thursday, September 18, 2025 17:10 PM IST



चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस पर हाईड्रोजन बम इत्यादि की टिप्पणी पर तीखी नाराज़गी जताई और कहा कि “राहुल गांधी ऐसे पहले नेता हैं जो अपने ही देश पर हाइड्रोजन बम छोड़ने जैसी बातें कर रहे हैं। यह बेहद गैर-जिम्मेदाराना और देशहित के खिलाफ है।”



आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए विज ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। लेकिन जिस तरह की नकारात्मक शब्दावली का वे प्रयोग कर रहे हैं, वह बिल्कुल उचित नहीं है। “देश के संदर्भ में ‘हाइड्रोजन बम’ और ‘एटम बम’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल जनता के मन में भय और भ्रम पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का कर्तव्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाना है, लेकिन ऐसी बयानबाज़ी देशहित में नहीं है”। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को अपने आरोपों के समर्थन में सबूत प्रस्तुत करने चाहिए, लेकिन इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल केवल नकारात्मक सोच को दर्शाती है। विज ने कहा कि “राहुल गांधी जी पर नकारात्मकता इतनी हावी हो चुकी है कि अब उनकी शब्दावली भी नकारात्मक हो गई है। यही वजह है कि वे अच्छे शब्दों की बजाय देश को आहत करने वाले शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं”।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी की ‘हाइड्रोजन बम’ वाली टिप्पणी पर कड़ा हमला

“राहुल गांधी ऐसे पहले नेता हैं जो अपने ही देश पर हाइड्रोजन बम छोड़ने जैसी गैर-जिम्मेदाराना बातें कर रहे हैं’’- अनिल विज

“राहुल गांधी जी पर नकारात्मकता इतनी हावी हो चुकी है कि अब उनकी शब्दावली भी नकारात्मक हो गई’’- विज



उल्लेखनीय है कि विज ने आज अपनी एक्स हैंडल (पहले टवीटर) में पर लिखा कि ‘‘राहुल गांधी जी विश्व के पहले ऐसे राजनेता हैं जो अपने ही देश में एटम बम और हाइड्रोजन बम गिराने की भावना रखते हैं । आप को पत्रकार वार्ता में कुछ भी बात रखने का अधिकार है। यदि आपकी भावना अच्छी है तो आप इसी बात के लिए कोई और शब्दावली इस्तेमाल कर सकते थे परन्तु हकीकत यह है कि आप पर नकारात्मकता इतनी हावी हो चुकी है कि न आप अच्छा सोचते हैं और न ही अच्छा बोलते हैं’’। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि “वोट चोरी की सच्चाई पूरे देश को पता लगने वाली है। एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है, वो आ रहा है।” इससे पहले उन्होंने 7 अगस्त और 11 सितंबर को भी वोट चोरी के मुद्दे पर प्रेस से बात करते हुए “डायनामिक एक्सप्लोसिव सबूत” पेश करने की बात कही थी। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X