Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विरासत को नई पहचान और रफ्तार मिली: पंडित मोहन लाल बड़ौली

Updated on Thursday, September 18, 2025 17:21 PM IST



चंडीगढ़, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी ने स्वाभिमान की भावना को जाग्रत करने का काम किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विरासत को नई पहचान व नई रफ्तार मिली है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। बड़ौली ने गुरुवार को एथनिक इंडिया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स, राई में आयोजित कार्यक्रम “विरासत की हिफाजत“ में सहभागिता कर लोगों को देश की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और सुरक्षित रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारी विरासत देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा पुंज है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति विरासत को सहेजने  के साथ-साथ स्वच्छता का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भारत का निर्माण करें।

विरासत की हिफाजत कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी पेंटिंग्स के माध्यम से पर्यावरण, स्वच्छता और विरासत संरक्षण पर शानदार संदेश दिए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने आयोजकों और प्रतिभागियों को इस नेक कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम अपनी ‘विरासत’ से वैश्विक पर्यटकों को जोड़ेंगे। युवाओं व विद्यार्थियों को अपनी विरासत का भ्रमण करवाते हुए इतिहास से जोड़ा जाएगा। बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे इस सेवा पखवाड़ा के दौरान ऐतिहासिक धरोहरों, स्मारकों, मंदिरों, गुरूद्वारों, झीलों, पार्कों एवं पर्यटक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विरासत को नई पहचान और रफ्तार मिली : पंडित मोहन लाल बड़ौली

हमारी विरासत युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा पुंज : पंडित मोहन लाल बड़ौली

सेवा पखवाड़े को जनसेवा का महा अभियान बनाना है और नायब सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना  : बड़ौली

राई में विरासत की हिफाजत कार्यक्रम में बड़ौली ने कहा - युवा विरासत को सहेजने के साथ-साथ स्वच्छता का संकल्प लें 


बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी के 75वें जन्म दिन पर हरियाणा ने नया इतिहास रचा है। हरियाणा के हर जिले में भाजपा परिवार के कार्यकर्ताओं और समाज के हर वर्ग ने मिलकर महाश्रमदान कर स्वच्छता की मिसाल पेश की है। यह केवल एक स्वच्छता अभियान नहीं था, बल्कि मोदी जी को सेवा का अनूठा उपहार था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मंत्र “स्वच्छता ही सेवा” आज जन-जन का संकल्प बन गया है। बड़ौली ने कहा कि हमें सेवा पखवाड़े को जनसेवा का महा अभियान बनाना है और नायब सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार हर वर्ग की आकांक्षाओं के अनुरूप काम कर रही है। आज हरियाणा का हर व्यक्ति नायब सरकार की योजनाओं से खुश है। बड़ौली ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधें लगाएं। उन्होंने कहा कि संतुलित पर्यावरण के माध्यम से ही स्वस्थ जीवन की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। इस अवसर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज सहित पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं  देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X