Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

समृद्ध धरोहरों को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करेगी नायब सरकार: डॉ अरविंद शर्मा

Updated on Thursday, September 18, 2025 17:11 PM IST

 
 
नारनौल। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपनी धरोहर सहेजने के संकल्प को हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गम्भीरता से सिद्धि तक लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के केंद्र व राज्य संरक्षित ऐतिहासिक स्थलों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के बाद उन्हें पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करेगी, ताकि देसी, विदेशी पर्यटक प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से खुद को जोड़ सकें। उन्होंने कहा कि इलाके के जनप्रतिनिधियों और आमजन की भावना है कि बावड़ियों, मकबरों ब महलों के इलाके नारनौल को विरासत नगरी घोषित किया जाए, इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शीघ्र मुलाकात की जाएगी।
 
वीरवार को विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने सेवा पखवाडा अभियान के तहत नारनौल-महेन्द्रगढ़,  कैथल, जींद, भिवानी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व नूंह के 20 राज्य संरक्षित धरोहरों के 95 करोड़ रुपए से होने वाले जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की परियोजना का शुभारंभ कर रहे थे। चोर गुम्बद, नारनौल से 8 जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व आमजन से संवाद करते हुए पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प अपनी विरासत, धरोहरों को संजोने व उन्हें जन-जन की पहुंच में लाने का है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर अपनी जगह बनाने के लिए निरन्तर बड़े कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी राशि के साथ राज्य संरक्षित स्थलों के संरक्षण, संवर्धन पर जोर दिया जा रहा है। यह कदम हमारे अतीत का सम्मान, वर्तमान की जिम्मेदारी और भविष्य की पीढ़ियों के लिए अवसर के तौर पर माना जाएगा। केंद्र-प्रदेश सरकार के दूरदर्शी नेतृत्व व सांस्कृतिक विरासत के प्रति गहरी संवेदनशीलता के कारण ही यह ऐतिहासिक पहल सम्भव हो पाई है। पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा की धरती इतिहास की गवाह रही है। यहां की बावड़ियां, किले, महल, प्राचीन मंदिर व हवेलियां केवल पत्थरों की इमारतें नहीं हैं, बल्कि हमारी संस्कृति, पहचान व गौरव का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से हरियाणा एक सांस्कृतिक और पर्यटक मैत्री राज्य के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य स्मारकों की वास्तु विरासत को समझना, आगंतुकों को बेहतर अनुभव दिलाना व पर्यटन स्थलों की पहुंच व सुविधाओं को बेहतर बनाना है।
 
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि शुक्रवार से प्रदेश के 75 ऐतिहासिक धरोहरों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, 33 स्मारकों व 42 टूरिस्ट काम्प्लेक्सों में स्वच्छता अभियान की मुहिम को शुरू किया जा रहा है। आगामी दिनों में धरोहर स्थलों पर कार्यशालाओं व विरासत भ्रमण के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवा वर्ग को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि विरासत की हिफाजत मुहिम में वो अपनी जिम्मेदारी को अहसास कर सकें। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह, विरासत व पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र राव, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की उपनिदेशक डॉ बनानी भट्टाचार्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।
 
 
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X