Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

देश एवं प्रदेश की प्रगति में श्रमिकों का अहम योगदान: श्याम सिंह राणा

Updated on Wednesday, September 17, 2025 17:34 PM IST

 

 

चंडीगढ़,  हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि देश एवं प्रदेश की प्रगति में श्रमिकों का अहम् योगदान है, इनके कारण ही राष्ट्र विकास की राह पर दौड़ता है। वे आज यमुनानगर में श्रम विभाग द्वारा आयोजित "श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम" में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। श्याम सिंह राणा ने कहा कि श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को सम्मानित करना और उन्हें उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में श्रमिकों की अहम भूमिका है। श्रमिकों ने अपने परिश्रम और पसीने से देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है, उनका योगदान सदैव सराहनीय रहेगा।

 

देश एवं प्रदेश की प्रगति में श्रमिकों का अहम योगदान: श्याम सिंह राणा

यमुनानगर में श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उन्होंने बताया कि आज हरियाणा में श्रम विभाग द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष समारोह आयोजित किये जा रहे हैं, जिनमें श्रमिकों को सम्मानित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं। कार्यक्रम के तहत यमुना नगर जिले में 6 प्रमुख लेबर-चौकों पर लड्डू वितरित किए गए। आई.टी.आई. चौक यमुनानगर पर मेयर सुमन बहमनी एवं श्रम निरीक्षक किरण वर्मा मौजूद रहीं। फव्वारा चौक (शहीद भगत सिंह चौक) यमुनानगर में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा एवं सहायक श्रम आयुक्त रोशन लाल उपस्थित रहे। झंडा चौक जगाधरी में पूर्व मंत्री कंवर पाल गुज्जर एवं सहायक श्रम आयुक्त अंजली मौजूद रहीं।

 

साढौरा अनाज मंडी में पूर्व विधायक श्री बलवंत सिंह एवं सहायक श्रम कल्याण अधिकारी श्रीमती उषा अरोड़ा शामिल हुए, वहीं लेबर चौक छछरौली में जिला उप प्रधान रामपाल एवं श्रम निरीक्षक बलिन्द्र कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर श्रमिकों को लड्डू, चाय एवं जलपान का वितरण किया गया। साथ ही श्रम विभाग हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी क्रम में ई.एस.आई. विभाग द्वारा श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X