हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में ‘जेन-एच युवा उद्यमी चौपाल’ कार्यक्रम में शिरकत करते हुए युवाओं के साथ बेबाक और आत्मीय बातचीत की। युवा इंटरप्रेन्योर्स ने मुख्यमंत्री से राजनीति में बिना विरासत के आगे बढ़ने, असफलता से उबरने, तकनीक, खेल, रोजगार, नशे की चुनौती, स्टार्टअप, सरकारी कामकाज की गति और परिवार जैसे सीधे-सवाल पूछे।