हरियाणा की एफसीआर और अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग डॉ. सुमिता मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्टर-17 स्थित न्यू सिविल सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि देशभक्ति केवल राष्ट्रीय समारोहों के दौरान ही प्रदर्शित न हो, बल्कि दैनिक जीवन में जिम्मेदार आचरण के माध्यम से भी दिखाई दे।