Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

*महात्मा गांधी जयंती पर सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होगी विशेष ग्राम सभा, दिलाई जाएगी स्वच्छता की शपथ*  

Updated on Thursday, October 01, 2026 19:48 PM IST

चण्डीगढ़, 1 अक्तूबर - हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेषभर में सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान सुबह 11 बजे विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही, ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा।  उन्होंने बताया कि इस दिन गांव में जन योजना अभियान, जन कल्याणकारी योजना की उपलब्धि ग्रामीणों के समक्ष रखना, ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए गांवांे के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा आवश्यक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके साथ ही सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गांव में किए गए जनकल्याणकारी एवं सेवा कार्यों तथा उनकी उपलब्धियों की जानकारी ग्राम सभा के समक्ष रखी जाएगी और आगामी जनसेवा कार्यों की प्राथमिकता ग्रामीणों के साथ मिलकर तय की जाएगी।

इसी प्रकार, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पंचायत, सरपंच, सफाई मित्र, स्वयं सहायता समूह, युवा क्लब, पुस्तकालय अधिकारी, स्काउट्स एवं गाइड्स तथा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित ग्राम पंचायत के प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाकर गांव में स्वच्छता की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। पंचायत राज विभाग एवं विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत गांव की स्थानीय आवश्यकताओं और समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार कर ग्राम सभा में औपचारिक प्रस्ताव पारित करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जल अर्पण अभियान की गतिविधियों को भी विशेष ग्राम सभा में शामिल किया जाएगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल जीवन मिशन के सहयोग से जल स्रोतों का रखरखाव, जल की उपलब्धता, स्वच्छता तथा ‘हर घर जल’ व्यवस्था के निरंतर संचालन की समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए खंड स्तर पर संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से आह्वान किया कि वे 2 अक्तूबर को आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले और स्वच्छता के इस अभियान को सफल बनाएं।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X