Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

पिंजौर में राजस्थान के निर्वाचित पार्षदों को रोकने पर राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

Updated on Monday, September 21, 2026 20:03 PM IST

चंडीगढ़, 21 सितंबर। राजस्थान में नगर निकाय प्रमुखों के चुनाव से ठीक पहले राजस्थान के कुछ निर्वाचित पार्षदों को पिंजौर थाना क्षेत्र में कथित रूप से रोके जाने के मामले पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को रोकना बेहद गंभीर मामला है और इससे पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने मांग की कि प्रशासन तत्काल स्पष्ट करे कि पार्षदों को किस कानूनी प्रावधान के तहत रोका गया और उन्हें थाने में रखने का आधार क्या है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस को मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के कुछ निर्वाचित पार्षद हिमाचल प्रदेश से राजस्थान लौट रहे थे। आरोप है कि पिंजौर थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों एवं अन्य लोगों ने उनके वाहनों का पीछा किया और उन्हें रोककर थाने में बैठा दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई आपराधिक या वैधानिक मामला है तो पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करे, लेकिन चुनाव से ठीक पहले निर्वाचित पार्षदों को रोकना और उनकी आवाजाही पर प्रतिबंध लगाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाला गंभीर कदम है।

“चुनाव से पहले निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को रोकना लोकतंत्र पर हमला, पुलिस बताए किस कानून के तहत की कार्रवाई”
भाजपा सरकार सत्ता के दुरुपयोग और तानाशाहीपूर्ण रवैये से लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर न करे : राव नरेंद्र सिंह


राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सत्ता के बल पर लोकतांत्रिक संस्थाओं और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई भाजपा के तानाशाहीपूर्ण और सत्ता के दुरुपयोग वाले रवैये की ओर इशारा करती है। लोकतंत्र में सरकारें पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए नहीं कर सकतीं।

उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और किसी भी निर्वाचित प्रतिनिधि को बिना भय, दबाव या हस्तक्षेप के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। यदि किसी पार्षद के खिलाफ कोई मामला है तो उसकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए और कानून के तहत पारदर्शी कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन चुनाव के ठीक पहले पार्षदों को रोककर रखने की कार्रवाई का प्रशासन को स्पष्ट जवाब देना होगा।

राव नरेंद्र सिंह ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा यह स्पष्ट किया जाए कि पार्षदों को रोकने के आदेश किस स्तर से जारी हुए। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस कार्रवाई कानून सम्मत है तो प्रशासन उसके कानूनी आधार को सार्वजनिक करे और यदि किसी अधिकारी ने नियमों का उल्लंघन किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने का नाम नहीं है, बल्कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को स्वतंत्र रूप से अपने संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने की गारंटी देना भी उतना ही आवश्यक है। भाजपा सरकार को यह समझना चाहिए कि सत्ता स्थायी नहीं होती, लेकिन लोकतांत्रिक संस्थाएं स्थायी होती हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार और कथित तानाशाहीपूर्ण रवैये से लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।

उन्होंने हरियाणा पुलिस और प्रशासन से पूरे मामले में निष्पक्षता, पारदर्शिता और कानून के शासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा राजस्थान के निर्वाचित पार्षदों के संबंध में तत्काल स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X