Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

Updated on Thursday, October 15, 2026 18:51 PM IST

पानीपत, 15 अक्टूबर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सभी मोर्चे अपने-अपने वर्गों के बीच जनसंपर्क और संवाद बढ़ाते हुए संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, निरंतर जनसंवाद और आपसी समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना भी संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

गुरुवार को भाजपा कार्यालय श्याम कमल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने मोर्चों की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

: पानीपत में मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों के साथ की बैठक, जनसंपर्क और संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

: मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसेवा को प्राथमिकता दें, सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाएं


डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सभी मोर्चे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंदों तक पहुंचें तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय सहयोग करें।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत कार्यकर्ताओं के समर्पण, सक्रियता और जनता से उनके सीधे जुड़ाव में निहित है। सभी मोर्चे आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने वर्गों में संगठन की पहुंच बढ़ाएं और बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें। उन्होंने कहा कि निरंतर जनसंपर्क और सेवा कार्यों के माध्यम से ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा व सत्यप्रकाश जरावता, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रिचा पाहवा, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुनील इंजीनियर, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अक्षित दहिया तथा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेश चौहान शामिल हुए।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई, पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

: हरियाणा में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई, पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

X