Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

नशे के खिलाफ लड़ाई राजनीतिक नहीं, युवाओं का भविष्य बचाने का अभियान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Monday, September 21, 2026 19:32 PM IST

चंडीगढ़,21 सितंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की धरती कभी अपनी खुशहाली, जीवंतता और मेहनतकश युवाओं के लिए जानी जाती थी, लेकिन आज नशा पंजाब के युवाओं के भविष्य के सामने बड़ी चुनौती बन गया है। नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम को जन आंदोलन का रूप देना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि युवाओं और आने वाली पीढ़ी को बचाने की लड़ाई है।

 

मुख्यमंत्री सोमवार को अरनीवाला (फाजिल्का) में नशा मुक्ति यात्रा के चौथे चरण के कार्यक्रम में शामिल हुए और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा 30 सितंबर तक चलेगी तथा करीब 4,000 किलोमीटर का सफर तय करते हुए पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नशे के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है और समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

 

पंजाब में नशे की समस्या पर मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल, युवाओं से किए वादों का दिलाया ध्यान

 

नशा मुक्ति यात्रा के चौथे चरण के कार्यक्रम में अरनीवाला (फाजिल्का) में शामिल हुए मुख्यमंत्री; 30 सितंबर तक 4,000 किलोमीटर का सफर तय कर 117 विधानसभा क्षेत्रों को करेगी कवर

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों से छह महीने में नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन सरकार के कार्यकाल के अंतिम चरण में भी प्रदेश में नशे की समस्या गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के वादे भी किए गए थे, लेकिन युवाओं को इसका कोई लाभ नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के उद्योगपति जब उनसे चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मिले और हरियाणा में उद्योग स्थापित करने की इच्छा जताई, तो उन्होंने उनसे कहा कि वे पंजाब में ही उद्योग लगाएं और वहीं के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा पंजाब की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और आने वाला समय भाजपा का होगा।

 

 उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार ने पारदर्शिता के साथ युवाओं को सरकारी रोजगार देने का काम किया है और ‘बिना खर्ची-बिना पर्ची’ भर्ती व्यवस्था को मजबूत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं मुख्यमंत्री निवास पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते हैं। हरियाणा सरकार ने चुनाव से पहले किए गए 217 संकल्पों में से 70 संकल्प पूरे कर दिए हैं और महिलाओं, किसानों, गरीबों तथा युवाओं के हित में अनेक योजनाओं को आगे बढ़ाया है।

 

हरियाणा में उपचार, रोजगार और खेल के जरिए युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए उपचार, पुनर्वास, खेल और रोजगार के अवसरों को भी साथ लेकर चलना जरूरी है। हरियाणा सरकार द्वारा नशा मुक्ति केंद्रों में मुफ़्त उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ युवाओं को खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उनकी फसलों का एमएसपी सुनिश्चित करने, प्राकृतिक आपदा के समय आर्थिक सहायता देने तथा फसल खरीद का समय पर भुगतान किया जा रहा है। गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्के मकान उपलब्ध करवाए जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें शिक्षा, रोजगार, खेल और विकास के अवसर देना ही नशामुक्त समाज की मजबूत नींव है। उन्होंने पंजाब के लोगों से आह्वान किया कि वे इस अभियान को जन आंदोलन बनाएं और नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपनी आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करें।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X