Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

आयुर्वेद प्राचीन चिकित्सा परंपरा के साथ स्वस्थ जीवनशैली का आधार : मन्नत राणा

Updated on Monday, September 21, 2026 18:53 PM IST

पंचकूला, 21 सितंबर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला की ओर से आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचकूला एसडीएम मन्नत राणा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उन्होंने संस्थान प्रांगण में पौधारोपण भी किया। एनआईए में पहुंचने पर डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व, प्रोफेसर प्रह्लाद रघु और डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग ने मुख्यातिथि एसडीएम मन्नत राणा को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
मन्नत राणा ने कहा कि आयुर्वेद प्राचीन चिकित्सा परंपरा के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार है। आयुर्वेद का मूल उद्देश्य केवल रोग का उपचार करना नहीं, बल्कि व्यक्ति को स्वस्थ रखते हुए रोगों की रोकथाम और संतुलित जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। आज की व्यस्त जीवनशैली में खान-पान, दिनचर्या और स्वास्थ्य के प्रति सजगता का विशेष महत्व है।
डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने कहा कि आयुर्वेद का उद्देश्य व्यक्ति को स्वस्थ रखने के साथ रोगों से मुक्त रखना भी है। एनआईए की ओर से आयुर्वेद के प्रति प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से लाभवांतित हो सकें।

आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई जागरूकता रैली
एसडीएम मन्नत राणा ने रैली को झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान


माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति ने कहा कि आयुर्वेद में उपलब्ध ज्ञान और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
जागरूकता रैली के संयोजक प्रोफेसर प्रह्लाद रघु ने बताया कि आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस जागरूकता रैली का उद्देश्य आमजन को आयुर्वेद के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
डीएसएस डॉ. गौरव गर्ग ने बताया कि संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा और डीन गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिसमें जागरूकता रैली से लेकर पर्यावरण संरक्षण शामिल है।
इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. मंजू सैनी, प्रोफेसर डॉ. सुमित श्रीवास्तव, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गुंजन वर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मेघना वैद्य, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शशि प्रकाश गुरव, एसोसिट प्रोफेसर डॉ. रिचा मोहन, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वैभव दत्तात्रय फरताले, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. समित मसंद, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनीता यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. धवल जी मकवाना, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंकिता नेगी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दुष्यंत परमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मैत्री एचएस, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अपर्णा दिलीप, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अश्वति पी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेश एम, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मानसी ग्रेवाल और डॉ. शीन्षा पी तथा प्रशासनिक अधिकारी सतपाल ऐसवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


एसडीएम ने औषधीय पौधों का जाना महत्व
जागरूकता रैली के बाद संस्थान प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुर्वेद से जुड़े औषधीय पौधों को लगाया गया। एसडीएम मन्नत राणा ने एनआईए की पहल की सराहना की और उन्होंने औषधीय पौधों का महत्व जाना।
माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति ने कहा कि पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वस्थ जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण है। औषधीय पौधे आयुर्वेद की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। पौधारोपण के संयोजक एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीष पमनानी ने बताया कि औषधीय पौधे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए उपयोगी हैं। उन्होंने आह्वान किया कि नागरिक आयुर्वेद को अपनी दैनिक जीवनशैली से जोड़ें, स्वस्थ आदतें अपनाएं तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X