Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

सरकारी अस्पताल में जाकर अपनी नियमित कान व सुनने की जांच  करवाएं : आरती सिंह राव

Updated on Monday, September 21, 2026 19:36 PM IST

चंडीगढ़ 21 सितंबर - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की सुनने की समस्या महसूस होने पर तुरंत अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर अपनी नियमित कान व सुनने की जांच  करवाएं। राज्य के  सभी सरकारी अस्पतालों में प्रदेश सरकार द्वारा इसकी जांच और उपचार की उचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है।  

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा की ओर से 21 से 27 सितंबर 2026 तक  'अंतर्राष्ट्रीय बधिरता सप्ताह' मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों के नाम महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परामर्श जारी करते हुए कहा कि इस वर्ष "बधिर लोगों के मानव अधिकारों की घोषणा" के संदेश के साथ आमजन को सुनने की क्षमता की सुरक्षा और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया है।

 

 

"अंतर्राष्ट्रीय बधिरता सप्ताह" पर लोगों से की कानों की नियमित जांच की अपील  

आरती सिंह राव ने बताया कि ने सुनने में परेशानी (बधिरता) किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। यदि किसी व्यक्ति को टीवी या ऑडियो का वॉल्यूम बढ़ाने की आवश्यकता महसूस होती है, बातचीत के दौरान बातें ठीक से सुनाई नहीं देती हैं या बार-बार दोहराने को कहना पड़ता है, अथवा कान में सायँ-सायँ या घंटी बजने जैसी आवाजें (रिंगिंग सेंसेशन) महसूस होती हैं, तो यह सुनने की क्षमता कम होने के लक्षण हो सकते हैं।  

उन्होंने सुनने की क्षमता में कमी के कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कान में चोट लगना, अत्यधिक मैल (वैक्स) जमना, रूबेला या अन्य संक्रमण, वृद्धावस्था, अत्यधिक तेज शोर, और कुछ जहरीली या हानिकारक दवाओं का दुष्प्रभाव बधिरता के मुख्य कारण हो सकते हैं।  

 

स्वास्थ्य मंत्री ने नागरिकों से अपने कानों की देखभाल और बचाव के उपाय अपनाने का आग्रह किया है। उन्होंने परामर्श दिया कि किसी भी कॉन्सर्ट या अधिक शोर-शराबे वाले स्थानों पर इयरप्लग का उपयोग करें, कान के अंदर कभी भी कोई नुकीली या बाहरी चीज न डालें, और तेज शोर से बचते हुए ऑडियो उपकरणों का वॉल्यूम कम रखें।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X