Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

मानसून में जल निकासी में जहां हुई देरी, सभी जिलों के सब-डिविजन से मांगी रिपोर्ट

Updated on Friday, August 21, 2026 19:18 PM IST

चंडीगढ़, 21 अगस्त। हरियाणा में मानसून के दौरान हुई बारिश को देखते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए तत्परता से कार्रवाई की। इसके बावजूद जिन स्थानों पर पानी की निकासी में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा, अब उन स्थानों का पूरा ब्यौरा जुटाया जा रहा है। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने प्रदेश के सभी जिलों की संबंधित सब-डिविजन से स्थानवार और डिविजनवार रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में यह जानकारी ली जाएगी कि मानसून के दौरान किन-किन स्थानों पर जलभराव हुआ, पानी की निकासी में कितना समय लगा और यदि कहीं निकासी में देरी हुई तो उसके पीछे क्या कारण रहे।

 

*बारिश की मात्रा को देखते हुए विभाग ने तत्परता से किया काम, फिर भी जहां देरी हुई वहां कारणों का लगाया जाएगा पता*

 

*रिपोर्ट में लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की तय होगी जिम्मेदारी, होगा एक्शन*

 

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि बारिश की मात्रा को देखते हुए विभाग ने पूरी तत्परता से काम किया और जहां भी जरूरत पड़ी, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। वे स्वयं भी लगातार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। फिर भी जहां पानी निकलने में देरी हुई, उसके कारणों का पता लगाना जरूरी है, ताकि व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके।

 

उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में अधिकारियों को मानसून के दौरान जिला मुख्यालय न छोड़ने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में जलभराव और जल निकासी की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही, आवश्यक साधनों और संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया था।

 

गंगवा ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या जिम्मेदारी में कमी सामने आती है, तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को परेशानी होने की स्थिति में किसी भी स्तर पर लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

 

मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि वे जल्द ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी जिलों से प्राप्त रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे। इस दौरान जल निकासी में देरी के कारणों और उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि इस पूरी कवायद का उद्देश्य किसी पर दोष डालना नहीं, बल्कि मानसून के दौरान सामने आए अनुभवों से सीख लेकर व्यवस्था को और मजबूत करना है। सरकार का प्रयास है कि बारिश के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो और किसी भी समस्या पर विभाग तेजी से राहत पहुंचा सके। समस्याओं का स्थायी समाधान और आमजन को बेहतर सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता है।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X