Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ में 4,771 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Updated on Monday, August 17, 2026 18:50 PM IST

*चंडीगढ़, 17  अगस्त।* स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर हरियाणा पुलिस द्वारा 1 से 15 अगस्त तक चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ के तहत अपराधियों के खिलाफ व्यापक एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान प्रदेशभर में पुलिस ने 4,771 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर अपराध जगत में कड़ा संदेश दिया। इस दौरान 3,915 आपराधिक मामले दर्ज किए गए, जबकि 621 गंभीर अपराधों में संलिप्त 865 अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। साथ ही, 1,406 हिस्ट्रीशीट अपडेट की गईं और 241 नए आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गईं। ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ के तहत हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, फिरौती, स्नैचिंग, अपहरण, अवैध हथियारों तथा अन्य संगठित अपराधों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ पर विशेष जोर दिया गया। अभियान के दौरान जिला पुलिस, अपराध शाखाओं, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) तथा अन्य विशेष इकाइयों ने आपसी समन्वय से लगातार कार्रवाई करते हुए अपराधियों के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया।

 

15 दिन में 3,915 मामले दर्ज, 28 इनामी अपराधी दबोचे; अवैध हथियार और नशे की बड़ी खेप बरामद

 
 

- हरियाणा में अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ ने दिखाया दम: डीजीपी अजय सिंघल*
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ का उद्देश्य केवल अपराधियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं, बल्कि अपराधियों और उनके नेटवर्क पर प्रभावी एवं स्थायी प्रहार करना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 1 से 15 अगस्त तक चलाये गए इस   विशेष अभियान में 4,771 कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी हरियाणा पुलिस की मजबूत रणनीति, बेहतर तालमेल और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम है। जिला पुलिस, अपराध शाखाओं, एसटीएफ और अन्य विशेष इकाइयों ने आपसी तालमेल के साथ कार्रवाई करते हुए गंभीर एवं संगठित अपराधों में संलिप्त अपराधियों पर शिकंजा कसा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस अपराधियों के पुराने रिकॉर्ड की समीक्षा, उनकी गतिविधियों पर निरंतर निगरानी और आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए तकनीक एवं इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग को और मजबूत कर रही है। पुलिस का स्पष्ट लक्ष्य है कि अपराधी चाहे किसी भी धर्म, जाति व सम्प्रदाय का क्यों न हो, कानून से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं है, ऐसे लोगो से सख्ती से निपटा जाएगा।

 

- *ऑपरेशन ट्रैकडाउन का बड़ा असर: 258 प्रमुख गिरफ्तारियां, 28 इनामी अपराधियों पर कसा शिकंजा*
पुलिस महानिरीक्षक राज्य अपराध शाखा राकेश आर्य ने बताया कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत हरियाणा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 258 प्रमुख मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि अभियान के दौरान 28 इनामी एवं वांछित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें 1 लाख रुपये के इनामी 1 आरोपी, 50 हजार रुपये के इनामी 1 आरोपी, 25 हजार रुपये के इनामी 2 आरोपी, 20 हजार रुपये के इनामी 1 आरोपी, 2 हजार रुपये के इनामी 4 आरोपी तथा 5 हजार रुपये के इनामी 19 आरोपी शामिल हैं। इन गिरफ्तारियों में एसटीएफ सहित कैथल, नूंह, कुरुक्षेत्र, पलवल, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, करनाल, सोनीपत, सिरसा, गुरुग्राम और झज्जर पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 258 प्रमुख गिरफ्तारियां और 28 इनामी अपराधियों की धरपकड़ ऑपरेशन ट्रैकडाउन की प्रभावी कार्रवाई और अपराधियों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।

 

- *अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों पर कड़ा प्रहार, करोड़ों की सामग्री बरामद*
ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत हरियाणा पुलिस ने अपराधियों के साथ-साथ नशा तस्करों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ भी व्यापक कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध हथियार, मादक पदार्थ एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। अभियान के दौरान पुलिस ने 135 देसी कट्टे, 287 कारतूस, 76 पिस्टल, 15 मैगजीन, 3 रिवॉल्वर और 2 गन बरामद कीं। मादक पदार्थों की बरामदगी में 3.77 किलोग्राम हेरोइन, 1.11 किलोग्राम चरस/सल्फा, 294.51 ग्राम स्मैक, 204.04 ग्राम कोकीन, 173.81 किलोग्राम गांजा, 10.64 किलोग्राम अफीम, 59.77 किलोग्राम पोपी स्ट्रॉ तथा 92.45 किलोग्राम पोपी हस्क/चूरा पोस्त शामिल है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने 6,832 नशीली गोलियां, 2,527 कैप्सूल, 598 इंजेक्शन, 61.54 ग्राम MD/MDMA तथा 18 ग्राम पाउडर भी बरामद किया। अभियान के दौरान अपराध में प्रयुक्त 336 वाहनों (196 दोपहिया और 140 चारपहिया) को भी जब्त किया गया। यह कार्रवाई हरियाणा पुलिस की अपराध एवं नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति तथा प्रदेश को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

- *ऑपरेशन ट्रैकडाउन का बड़ा असर: 15 दिनों में 3,915 मामलों में 4,771 आरोपी गिरफ्तार, गंभीर अपराधों पर कसा शिकंजा*
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत गंभीर प्रकृति के अपराधों पर विशेष फोकस रखते हुए पुलिस ने 15 दिनों में 3915 गंभीर मामलों में 4771 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें आर्म्स एक्ट के 251 मामलों में 271 आरोपी, हत्या के प्रयास के 155 मामलों में 262 आरोपी, हत्या के 72 मामलों में 99 आरोपी, लूट के 44  मामलों में 70 आरोपी, स्नैचिंग के 38  मामलों में 57 आरोपी, फिरौती के 21 मामलों में 26 आरोपी, अपहरण के 23  मामलों में 33 आरोपी तथा डकैती के 14 मामलों में 22 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इसके अतिरिक्त अन्य श्रेणी के 3294 मामलों में 3906 अपराधियों को भी गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया गया।

 

- *हिस्ट्रीशीटरों पर भी कड़ी निगरानी*
अभियान के दौरान पुलिस ने 241 नए आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली, जबकि 1406 हिस्ट्रीशीटों को अपडेट कर उनके आपराधिक रिकॉर्ड को और अधिक मजबूत बनाया गया। इससे ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने और भविष्य में उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

 

*डीजीपी की अपील: अपराध के खिलाफ पुलिस का साथ दें, सुरक्षित हरियाणा के निर्माण में भागीदार बनें*
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपराध के खिलाफ लड़ाई में पुलिस के साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। यदि किसी नागरिक को अपराध, नशे, अवैध हथियार, गैंगस्टर गतिविधियों या किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वह बिना किसी भय या संकोच के तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी बड़ी आपराधिक घटना को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। हरियाणा पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है और ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ इसी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि “अपराध के खिलाफ पुलिस का साथ दें, सतर्क रहें और सुरक्षित हरियाणा के निर्माण में अपना योगदान दें। अपराधियों को संरक्षण नहीं, कानून के हवाले करें।”

 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X