Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

जींद में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, विधानसभा स्तर पर नेताओं-कार्यकर्ताओं से संवाद

Updated on Tuesday, August 18, 2026 21:57 PM IST

चंडीगढ़:- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज जींद में जींद, जुलाना, नरवाना, सफीदों तथा उचाना विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक संवाद किया गया। इस दौरान जींद जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक भी हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर चर्चा की गई।


चीनी 48 से बढ़कर 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी की रसोई पर महंगाई की सीधी मार : राव नरेंद्र सिंह


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पहले ही महंगाई और बढ़ते घरेलू खर्च से परेशान है, लेकिन रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस चीनी को लोग कुछ दिन पहले 48 रुपये किलो के आसपास खरीद रहे थे, वह अब 62 से 65 रुपये किलो तक पहुंच गई है। इसी तरह करीब 15 दिन पहले 60 रुपये किलो मिलने वाला गुड़ अब 100 रुपये किलो तक बिक रहा है।


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि चीनी और गुड़ के दाम बढ़ने का असर केवल चाय तक सीमित नहीं है। इसका सीधा प्रभाव मिठाई, चॉकलेट, खीर, दूध, जूस और दूसरे खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी पड़ता है। त्योहारी सीजन में इन वस्तुओं की मांग बढ़ती है, ऐसे में कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी ने आम परिवार का बजट बिगाड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि बाजार में चीनी और गुड़ की बढ़ती कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारी भी चिंतित हैं। सरकार को इस मामले में केवल बयान देने के बजाय तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि कीमतों पर नियंत्रण रहे और त्योहारी सीजन में कालाबाजारी या जमाखोरी की स्थिति पैदा न हो।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों और बाजार से मिल रही जानकारी के अनुसार इस वर्ष चीनी का उत्पादन पिछले अनुमान की तुलना में कम रहने तथा चीनी के निर्यात और एथेनॉल से जुड़े फैसलों को भी कीमतों में बढ़ोतरी के कारणों में बताया जा रहा है। सरकार द्वारा 1 अगस्त से स्टॉक लिमिट लगाए जाने के बावजूद यदि बाजार में कीमतें कम नहीं हो रही हैं तो इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जब बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ते घरेलू खर्च ने आम परिवारों की मुश्किलें पहले ही बढ़ा रखी हैं, ऐसे समय में रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ना सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करता है। सरकार को आंकड़ों और घोषणाओं से आगे बढ़कर बाजार में वास्तविक स्थिति को देखना चाहिए और आम आदमी को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि बादाम समेत अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। करीब एक महीने पहले 900 रुपये किलो के आसपास मिलने वाला बादाम अब लगभग 1100 रुपये किलो तक पहुंच गया है। महंगाई का यह असर सीधे तौर पर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ रहा है।

बैठक में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी बीरेंद्र सिंह, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक विनेश फोगाट, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, जींद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऋषिपाल, पूर्व विधायक सुभाष गांगोली तथा रामभज और सतबीर दबलैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता के बीच जाकर उसके वास्तविक मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और आम जनता से जुड़े सवालों को कांग्रेस मजबूती से उठाती रहेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से 19 अगस्त को पंचकूला सेक्टर-6 में HKRN कर्मचारियों के धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं और कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक साथियों के साथ धरने में पहुंचकर HKRN कर्मचारियों की आवाज को मजबूती प्रदान करें।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X