Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

Updated on Monday, August 17, 2026 18:58 PM IST

चंडीगढ़, 17 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा किए जाने पर हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने नितिन नवीन सहित सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। डॉ. अर्चना गुप्ता ने राष्ट्रीय संगठन में हरियाणा को मिले महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से जुड़े तीन प्रमुख कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए भी उत्साह और प्रेरणा का विषय है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा भाजपा प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया तथा हरियाणा से राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना प्रदेश के लिए विशेष सम्मान की बात है। दोनों नेताओं का सांगठनिक अनुभव, कार्यकुशलता, समर्पण और व्यापक संगठनात्मक अनुभव राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. सतीश पूनिया ने हरियाणा प्रदेश प्रभारी के रूप में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं, श्री संजय भाटिया का भी संगठन, जनसेवा और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद का लंबा अनुभव रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर दोनों नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से हरियाणा भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में गौरव और उत्साह की भावना है।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने हरियाणा भाजपा के पूर्व सोशल मीडिया प्रमुख अरुण यादव को राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिलने पर भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के क्षेत्र में अरुण यादव के अनुभव और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता का लाभ राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के विचार एवं जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के मार्गदर्शन में पार्टी का संगठन निरंतर विस्तार, सशक्तीकरण और जनसेवा की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नई राष्ट्रीय टीम में अनुभव, ऊर्जा, संगठनात्मक क्षमता और व्यापक क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का समन्वय किया गया है, जो पार्टी को देशभर में नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा को राष्ट्रीय संगठन में मिला यह महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व प्रदेश भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का भी सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प, भाजपा की विचारधारा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। डॉ. अर्चना गुप्ता ने सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।
 
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X