हरियाणा विधान सभा के 27 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र के मद्देनजर विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को सुरक्षा संबंधी बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए हरियाणा, पंजाब, यूटी चंडीगढ़ और सीआईएसएफ के शीर्ष अधिकारियों से चर्चा की। विस अध्यक्ष ने इन अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए।