Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

स्वेच्छा से भूमि दान कर सुधा वर्मा ने पेश की समाजसेवा की मिसाल

Updated on Friday, October 09, 2026 18:42 PM IST

 

रोहतक, 9 अक्टूबर, ( तानिया रोहिल्ला)। समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सुधा वर्मा, निवासी रोहतक, हरियाणा ने अपनी स्वेच्छा से रोहिल्ला संस्था (रजि.) को भूमि दान की है। यह भूमि दान स्वर्गीय मनोज कुमार वर्मा एवं स्वर्गीय अशोक कुमार वर्मा की पावन स्मृति में किया जा रहा है।

 

रोहिल्ला संस्था लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। संस्था का एक प्रमुख उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि आर्थिक अभाव उनकी पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य की राह में बाधा न बने। सुधा वर्मा द्वारा किया गया यह भूमि दान संस्था के सामाजिक एवं शैक्षणिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा।

शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिलेगा संबल

 

रोहिल्ला संस्था (रजि.) को स्वर्गीय मनोज कुमार वर्मा एवं स्वर्गीय अशोक कुमार वर्मा की पावन स्मृति में किया भूमि दान

सुधा वर्मा का यह कदम समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता, सेवा भावना और शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। अपनी इच्छा से समाजहित में भूमि दान कर उन्होंने एक ऐसी पहल की है, जो जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के निर्माण में सहायक बन सकती है। इस प्रकार के प्रयास समाज में परोपकार, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करते हैं।

 

इस पुनीत अवसर पर रोहिल्ला संस्था द्वारा भूमि दानदाता सुधा वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। संस्था को आशा है कि इस योगदान से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने तथा समाज के वंचित वर्गों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।

 

भूमि दान एवं सम्मान समारोह

 

रोहिल्ला संस्था (रजि.) की ओर से स्मृति दिवस एवं भूमि दान दिवस के अवसर पर भव्य भूमि दान एवं सम्मान समारोह का आयोजन 11 अक्टूबर 2026, रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे हवन के साथ होगा।

 

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भूमि दानदाता सुधा वर्मा उपस्थित रहेंगी। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विनय रुहेला (कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार) एवं एयर मार्शल संजीव धुराटिया शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त जगदीश जी नामदेव (ललितपुर, उत्तर प्रदेश), डॉ. राधाचरण वर्मा, डॉ. जयवीर , कमलेश जी टांक, रमेश रोहिल्ला तथा सोनिया रोहिल्ला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

 

रोहिल्ला संस्था ने समाज के लोगों से इस आयोजन में शामिल होकर सामाजिक सेवा, शिक्षा एवं जरूरतमंद बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X