Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया पोर्टल

Updated on Tuesday, October 13, 2026 21:43 PM IST

चंडीगढ़, 13 अक्तूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में शिक्षा विभाग के ‘स्वयंसेवक शिक्षक पंजीकरण पोर्टल’ की लॉन्चिंग की जिसके माध्यम से स्कूलों में स्वैच्छिक रूप से पढ़ाने के इच्छुक स्वयंसेवी अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा सहित शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

 

स्वैच्छिक रूप से पढ़ाने के इच्छुक स्वयंसेवियों को मिलेगा स्कूलों में पढ़ाने का अवसर

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समाज में अनेक सेवानिवृत्त शिक्षक, एक्स-सर्विसमैन तथा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति अपने खाली समय का समाजहित में सदुपयोग करने के लिए सरकार के विभिन्न कार्यों से जुड़ने के लिए इच्छुक रहते हैं। ऐसे समाजसेवी व स्वैच्छिक रूप से सेवा देने के इच्छुक व्यक्तियों को शिक्षा विभाग में शैक्षणिक कार्यों से जोड़ने के लिए लॉन्च किया गया यह पोर्टल प्रदेश में शिक्षकों की कमी को भी दूर करने में मददगार साबित होगा।

 

उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षकों, पढ़ाने के इच्छुक एक्स-सर्विसमैन, बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों तथा सेवाभाव से शिक्षण कार्य करने वाले व्यक्ति इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकृत स्वयंसेवियों में से उपयुक्त व योग्य व्यक्तियों के चयन के लिए जिला स्तर पर अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाएगी जिसमें पुलिस विभाग से डीएसपी स्तर के अधिकारी को भी शामिल किया जाएगा। कमेटी की अनुशंसा के आधार पर इच्छुक व्यक्ति को शिक्षा विभाग से जोड़कर शैक्षणिक कार्यों का अवसर प्रदान किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X