हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात कार्यक्रम” देश के कोने-कोने में बसे, अलग-अलग क्षेत्र में रहने वाले, अलग-अलग परिस्थितियों में रहने वालों को जोड़ने का काम करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के पूर्व में क्या काम हो रहे है उसका पश्चिम के लोगों को पता चलता है तथा पश्चिम में क्या काम हो रहे है वह उत्तर के लोगों को पता चलता है, सब एक दूसरे के कार्य को देखकर प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें।