Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

हरियाणा सरकार ने नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में स्थापित किए 141 'सुरक्षित पालना केंद्र'

Updated on Wednesday, October 14, 2026 23:05 PM IST

चंडीगढ़ , 14 अक्टूबर - हरियाणा सरकार बाल सुरक्षा और कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा द्वारा "सशक्त महिला - सुरक्षित बचपन - समृद्ध हरियाणा" के संकल्प को साकार करने हेतु प्रदेशभर में 141 स्थानों पर 'सुरक्षित पालना केंद्र' स्थापित किए गए हैं।

 

एक सरकारी प्रवक्ता ने उक्त जानकारी देते हुए लोगों से भी अपील की है कि किसी भी लाचार अथवा असमर्थ परिस्थिति में नवजात शिशु या बच्चे को सड़क, सूनसान स्थान, पेड़ के नीचे, कूड़ेदान, अस्पताल के बाहर या किसी अन्य असुरक्षित स्थान पर न छोड़ें। आपका एक गलत कदम मासूम की जिंदगी को खतरे में डाल सकता है। यदि कोई अभिभावक या व्यक्ति किसी कारणवश बच्चे की देखभाल करने में असमर्थ है, तो बच्चे को झाड़ियों या असुरक्षित स्थानों पर फेंकने के बजाय सरकार द्वारा बनाए गए इन सुरक्षित पालना केंद्रों में सौंपें। 

 

 

-  *बच्चे को झाड़ियों या असुरक्षित स्थानों पर फेंकने के बजाय सरकार द्वारा बनाए गए इन सुरक्षित पालना केंद्रों में सौंपें*

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा ये 'सुरक्षित पालना केंद्र' प्रदेश के विभिन्न स्थानों जैसे बाल देखभाल संस्थानों , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों , सिविल अस्पतालों और अन्य निर्धारित संस्थानों में बनाए गए हैं। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यदि किसी क्षेत्र में सुरक्षित पालना केंद्र उपलब्ध न हो, तो बच्चे को प्रत्येक जिले में गठित बाल कल्याण समिति के समक्ष भी सुरक्षित रूप से सौंपा जा सकता है।  

 

प्रवक्ता ने नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बच्चे को सुरक्षित रूप से सौंपने के लिए आगे आने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि कोई भी बिना किसी भय या संकोच के मासूम की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि आइए, मिलकर यह संकल्प लें कि कोई भी नवजात या बच्चा लावारिस और असुरक्षित स्थिति में न मिले और हर बच्चे को एक सुरक्षित कल मिल सके।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X