करनाल/सूरज रोहिल्ला। करनाल शहर के गांव बागपति की बेटी मानवी ने 6 साल की छोटी सी उम्र में बड़ा कारनामा कर दिखाया है। बेटी मानवी ने तीन ईंटों के ऊपर एक पैर पर 2 मिनट 3 सेकंड तक खड़े रहकर बॉडी बैलेंस बनाकर 13 सितंबर 2026 को मुंबई में बेटी और पिता ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर अपने पूरे करनाल शहर व पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है।
इसी गौरवमयी उपलब्धि पर 13 अक्टूबर 2026 को हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम जी द्वारा चंडीगढ़ में बेटी मानवी व उनके पिता मास्टर सतीश कुमार राणा को फूल-माला, सर्टिफिकेट व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर खेल मंत्री गौरव गौतम जी ने बेटी मानवी को आशीर्वाद देते हुए बेटी की स्कूल शिक्षा फ्री करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऐसी होनहार बेटियां ही हरियाणा का भविष्य हैं।
इस मौके पर मास्टर सतीश कुमार राणा ने खेल मंत्री गौरव गौतम जी का तहे दिल से धन्यवाद किया।