Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

हरियाणा में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई, पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

Updated on Thursday, October 15, 2026 18:47 PM IST

*चंडीगढ़, 15 अक्टूबर।* हरियाणा पुलिस प्रदेश में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) से संबंधित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही विशेष जागरूकता एवं एनफोर्समेंट अभियान चलाने जा रही है। अभियान के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले वाहनों की जांच की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बिना निर्धारित एचएसआरपी, अनधिकृत, छेड़छाड़ की गई अथवा अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहनों के मामलों में लागू नियमों के अनुसार चालान भी किया जा सकता है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने, वाहनों की सही पहचान सुनिश्चित करने, नंबर प्लेट के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने तथा वाहन पंजीकरण नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करना है। यातायात पुलिस एवं संबंधित इकाइयों द्वारा वाहन चालकों को एचएसआरपी के महत्व, इसके सुरक्षा लाभों और अधिकृत माध्यमों से प्लेट लगवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान भी किया जाएगा।

*एचएसआरपी से वाहनों की पहचान होगी अधिक विश्वसनीय, नियमों का पालन करना जरूरी: डीजीपी अजय सिंघल*

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि प्रदेश में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और वाहनों की सही पहचान सुनिश्चित करने के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट से संबंधित नियमों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप एचएसआरपी लगवाएं और यातायात नियमों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करें। उन्होंने कहा कि एचएसआरपी वाहनों की पहचान को अधिक विश्वसनीय बनाने, नंबर प्लेट के दुरुपयोग को रोकने तथा वाहन चोरी जैसे अपराधों की जांच में सहायक है। हरियाणा पुलिस द्वारा जागरूकता के साथ-साथ नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक एनफोर्समेंट कार्रवाई भी की जाएगी। निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लागू कानूनी प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

- बिना निर्धारित हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों की होगी जांच, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार काटे जाएंगे चालान व होगी कार्रवाई
- डीजीपी अजय सिंघल की वाहन चालकों से अपील— निर्धारित मानकों के अनुरूप एचएसआरपी लगवाएं, यातायात नियमों का करें पालन


*एचएसआरपी से वाहनों की पहचान और सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत*

एडीजीपी ट्रैफिक अमिताभ ढिल्लों ने बताया कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। इसमें मौजूद विशेष सुरक्षा विशेषताएं वाहनों की पहचान एवं पंजीकरण विवरण के सत्यापन में सहायक होती हैं। इससे नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ और उसके दुरुपयोग की संभावनाओं को कम करने में मदद मिलती है। इसके अतिरिक्त, वाहनों की निगरानी, चोरी हुए वाहनों की पहचान और आपराधिक मामलों की जांच में भी ऐसी नंबर प्लेट उपयोगी साबित होती है। केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 50, मोटर वाहन (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) आदेश, 2018 तथा हरियाणा सरकार के लागू निर्देशों के तहत एचएसआरपी से संबंधित प्रावधान निर्धारित हैं। वाहन मालिकों को अपने वाहनों पर लागू नियमों के अनुरूप एचएसआरपी लगवाना सुनिश्चित करना चाहिए।

*नंबर प्लेट से छेड़छाड़ या उसे अस्पष्ट बनाने पर होगी नियमानुसार कार्रवाई*

अभियान के दौरान ऐसे वाहनों की जांच की जाएगी, जिन पर निर्धारित एचएसआरपी नहीं लगी है अथवा जिनकी नंबर प्लेट अनधिकृत, छेड़छाड़ की गई, ढकी हुई या अस्पष्ट है। नंबर प्लेट को मोड़ने, पंजीकरण संख्या में बदलाव करने, उस पर अनधिकृत स्टिकर लगाने अथवा उसे इस प्रकार ढकने से बचना चाहिए, अन्यथा वाहन चालक पर कार्रवाई होना तय है । उल्लंघन की पुष्टि होने पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 तथा केंद्रीय मोटर वाहन नियमों के लागू प्रावधानों के तहत संबंधित अपराध की प्रकृति के अनुसार चालान एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

*पुराने वाहनों के मालिक अधिकृत माध्यमों से लगवाएं एचएसआरपी*

जिन पुराने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप एचएसआरपी नहीं लगी है, उनके मालिक अधिकृत डीलर अथवा संबंधित पंजीकरण प्राधिकारी के माध्यम से प्लेट लगवाने की प्रक्रिया पूरी करें। वाहन मालिक अनधिकृत व्यक्तियों से नंबर प्लेट लगवाने से बचें और यह सुनिश्चित करें कि प्लेट निर्धारित मानकों के अनुरूप हो।वाहन चालकों को अपने पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज भी अद्यतन रखने चाहिए। एचएसआरपी से संबंधित नियमों का अनुपालन न केवल कानूनी दृष्टि से आवश्यक है, बल्कि यह वाहनों की सही पहचान, सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हरियाणा पुलिस ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप एचएसआरपी लगवाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान जागरूकता के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। आमजन के सहयोग से प्रदेश में सुरक्षित सड़कों, बेहतर वाहन पहचान और प्रभावी अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X