Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

Updated on Thursday, October 15, 2026 17:14 PM IST

गुरुग्राम/सूरज रोहिल्ला। यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन ने अपने पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर वर्ष 2026–27 के लिए नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रशासनिक टीम की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी में मोहित कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संस्था के इतिहास में पहली बार किसी पुरुष को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, इस बार कार्यकारिणी के गठन में पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाते हुए स्वयंसेवकों से सभी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए।

फाउंडेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के तहत सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए। दो चरणों की स्क्रीनिंग एवं साक्षात्कार के बाद विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर सामाजिक कार्य कर रहे स्वयंसेवकों को सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व में अपनी भूमिका निभाने का अवसर देना है, ताकि संगठनात्मक जिम्मेदारियों में प्रतिभा, अनुभव और सामाजिक योगदान को प्राथमिकता मिल सके।

मोहित कुमार बने अध्यक्ष

पांचवें स्थापना दिवस पर पहली बार आवेदन और दो चरणों की स्क्रीनिंग के बाद हुआ चयन; जमीनी स्तर के स्वयंसेवकों को मिला राष्ट्रीय नेतृत्व का अवसर

 


पांच वर्षों तक महिलाओं के लिए आरक्षित रहा अध्यक्ष पद

फाउंडेशन की स्थापना के समय शुरुआती पांच वर्षों तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखने का निर्णय लिया गया था। इसका उद्देश्य महिला नेतृत्व एवं सशक्तीकरण को बढ़ावा देना था। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद नई कार्यकारिणी में मोहित कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह बदलाव संस्था की नेतृत्व व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार, आशी पाठक एवं नेहा कुमारी को उपाध्यक्ष, खुशी बिश्नोई को सचिव तथा हर्ष बुरा एवं गुनजन को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। एडवोकेट अनुराधा यादव विधिक सलाहकार होंगी।

अंजू सोलरा, रिंकू चौधरी, पलक सिंह, मोना सैनी एवं सबा बेग को कार्यक्रम एवं जनसंपर्क समन्वयक बनाया गया है। चिराग एवं आशुतोष श्रीवास्तव मीडिया संयोजक तथा वंशज प्रधान मीडिया सलाहकार की जिम्मेदारी संभालेंगे। जगत सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक समन्वयक नियुक्त किया गया है। रुपेश कुत्तारमारे, आकाश प्रजापति, भविष्या, कार्तिक शर्मा एवं रिया ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य होंगे। प्रशासनिक टीम में एडवोकेट नाहर सिंह चौहान एवं प्रियंका भारद्वाज को उप निदेशक नियुक्त किया गया है।

जमीनी स्वयंसेवकों को नेतृत्व देना प्राथमिकता : योगेश चौधरी

फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित योगेश चौधरी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को केवल सामाजिक गतिविधियों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें निर्णय लेने और नेतृत्व करने के अवसर प्रदान करना भी है। पहली बार सभी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर चयन प्रक्रिया अपनाना इसी सोच का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय मंच मिलने से संगठन को नए विचार, ऊर्जा और अनुभव का लाभ मिलेगा।

नई टीम से सामाजिक अभियानों को मिलेगी गति : अमित भारद्वाज

फाउंडेशन के सह-संस्थापक एवं निदेशक अमित भारद्वाज ने कहा कि किसी भी संस्था की मजबूती उसकी टीम, कार्यशैली और समाज के प्रति प्रतिबद्धता से तय होती है। नई चयन प्रक्रिया स्वयंसेवकों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी सामूहिक प्रयास, जवाबदेही और समर्पण के साथ संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएगी।

फाउंडेशन का ध्येय ‘Transforming Society through the Power of Youth’ यानी युवाओं की शक्ति से समाज में परिवर्तन लाना है। संस्था नशामुक्त भारत, शिक्षा, समान अवसर और युवा नेतृत्व विकास के क्षेत्रों में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था की भावी दृष्टि वर्ष 2047 तक नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने तथा प्रत्येक युवा को समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी का अवसर उपलब्ध कराने की है। नई कार्यकारिणी से इन उद्देश्यों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने की अपेक्षा है।

Readers' Comments
Priyanshi pandey 10/15/2026 7:00:44 PM

Congratulations

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X