जीरकपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला द्वारा प्रयोग फाउंडेशन के सौजन्य से इश्मिता होम्स ढकोली में आज निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 80 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और चिकित्सकों के परीक्षण के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इश्मिता होम्स सोसायटी के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि अध्यक्षता प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की और कनुभाई फ्रैगनेंस के डायरेक्टर एवं समाजसेवी रितेश महेश्वरी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।