टैक्स चोरों को सख्त चेतावनी देते हुए पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां 22 करोड़ रुपये के जी.एस.टी. (वस्तु एवं सेवा कर) की चोरी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ स्थित एक फर्म के विरुद्ध पंजाब कर विभाग के खुफिया-आधारित ऑपरेशन के परिणामस्वरूप मौके पर 9.50 करोड़ रुपये की नकद बरामदगी हुई है, जो कि टैक्स धोखाधड़ी के विरुद्ध भगवंत मान सरकार की प्रौद्योगिकी-संचालित और जीरो-टॉलरेंस नीति की एक बड़ी सफलता है।