Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

डेराबस्सी की अनाज मंडी में धान की बेकद्री, किसान हो रहे परेशान:एन के शर्मा

Updated on Friday, October 09, 2026 17:57 PM IST

डेराबस्सी। डेराबस्सी के धनौनी मंडी में धान की बेकद्री हो रही है। मंडी में एक तरफ जहां गेहूं के अंबार लगे हैं वहीं किसान दो-दो दिन से धान से लदी ट्रालियां लेकर मंडी के बाहर खड़े हैं। डेराबस्सी के पूर्व हलका विधायक एन के शर्मा ने आज मंडी का दौरा करके किसानों की समस्याएं सुनी।
एन के शर्मा को गांव पुनसर से आए एक किसान ने बताया कि वह रविवार को धान लेकर आया था लेकिन अभी तक कोई एजेंसी यहां नहीं आई है। किसानों ने बताया कि मंडी में चारों तरफ धान बिखरा हुआ है। इसके उपर से ट्रालियां निकल रही हैं और चावल टूट रहा है। संबंधित अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं है।

तीन दिन से नहीं हुई बोली, ट्रालियों में धान लिए खड़े किसान
पल्लेदार दूषित पानी पीने को रहे मजबूर
पूर्व विधायक ने मंडी का दौरा करके किसानों की समस्याएं सुनी



एन के शर्मा ने कहा कि कई किसान पिछले दो दिन से धान की ट्राली लेकर मंडी के बाहर खड़े हैं। भीतर कहीं धान गिराने की जगह नहीं है। शर्मा ने कहा कि पहले यहां के किसान हरियाणा में धान की बिक्री कर लेते थे लेकिन अब हरियाणा सरकार बाहरी धान नहीं खरीद रही है। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की गलत कार्य प्रणाली के चलते पहले किसानों को यूरिया समय पर नहीं मिला। इसके बाद बिजली संकट का सामना करना पड़ा। किसानों ने अपनी मेहनत के बल पर जैसे-तैसे धान की पैदावार की अब उनकी फसल मंडियों में रूल रही है। सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।


एन के शर्मा ने बताया कि आज वह मंडी में कई पल्लेदारों तथा मजदूरों से मिले। जिनके लिए यहां पीने वाले पानी का भी कोई प्रबंध नहीं है। पल्लेदार व प्रवासी मजदूर मजबूरन शौचालयों की टूटियों से पानी पी रहे हैं। पंजाब सरकार के सभी दावे केवल इश्तिहारों तक सिमट गए हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि अगर किसानों की फसल की जल्द बोली नहीं करवाई गई तो अकाली दल किसानों के समर्थन में रोष प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर अकाली नेता राजिंद्र सिंह ईस्सापुर, दिलबाग सिंह चडियाला, हनी सैनी, हरविंद्र पिंका, अमीर खान, कर्म सिंह राजू, विक्रमजीत सिंह समेत कई अकाली नेताओं ने किसानों की समस्याएं सुनकर उन्हें समर्थन का आश्वसन दिया।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X