Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

सीबीआई जांच से घबराई आप, संघीय ढांचे की दुहाई दे रही: केवल सिंह ढिल्लों

Updated on Thursday, October 08, 2026 18:18 PM IST

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर: पंजाब सरकार के उच्च पदों से लेकर मंत्रियों की कोठियों तक दिल्ली की अरविंद केजरीवाल गैंग का कब्जा करवाने वालों के मुंह से संघीय ढांचे की बातें शोभा नहीं देतीं। यह बात पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने गुरुवार को चंडीगढ़ में कही। उन्होंने कहा कि जब सीबीआई ने सरकार में कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए जांच शुरू की तो दिल्ली की इस गैंग को पंजाब का संघीय ढांचा खतरे में नजर आने लगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में यह दलील देना कि पंजाब विधानसभा चुनावों के कारण मनगढ़ंत मामलों को उछाला जा रहा है, इस बात का सबूत है कि आम आदमी पार्टी (आप) केवल राजनीतिक बहानेबाजी के जरिए बचने का रास्ता तलाश रही है। ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता मीडिया में कह रहे हैं कि सीबीआई जांच संघीय ढांचे में हस्तक्षेप है। यह सरकार पहले लोगों को गुमराह करने के लिए मीडिया में यही दलीलें दे रही थी और अब सुप्रीम कोर्ट के सामने भी यही खोखली दलीलें दे रही है।

सीबीआई जांच शुरू होते ही दिल्ली की केजरीवाल गैंग को पंजाब का संघीय ढांचा खतरे में नजर आने लगा: ढिल्लों


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीबीआई को जांच करने के लिए न तो भाजपा ने कहा था और न ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने। सीबीआई जांच के आदेश पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने दिए हैं। ये अदालती आदेश भी उस समय दिए गए, जब ईडी द्वारा तीन बार पत्र लिखे जाने के बावजूद पंजाब पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की और न ही राज्य सरकार ने इस मामले की कोई जांच करवाई। इससे पता चलता है कि दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है।

उन्होंने कहा कि राज्य के संघीय ढांचे को असली खतरा इस भ्रष्टाचारी सरकार से है। जब मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ही भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन जाए तो नीचे क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार के मामलों से ध्यान भटकाने के लिए संघीय ढांचे का नाम लेकर सहानुभूति हासिल करना चाहती है, लेकिन पंजाब की जनता सब कुछ समझती है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे कितने भी ऊंचे पदों पर क्यों न बैठे हों।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X