Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

*पंजाब सरकार राज्य की शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है: मोहिंदर भगत*

Updated on Friday, October 09, 2026 18:04 PM IST

जालंधर, 9 अक्टूबर: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज ‘गवर्नमेंट स्कूल ऑफ एमिनेंस, भार्गव नगर’ जालंधर में मेगा माता-पिता-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) में भाग लिया और माता-पिता तथा शिक्षकों की विशाल सभा को संबोधित करते हुए राज्य की शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाने के लिए पंजाब सरकार के क्रांतिकारी प्रयासों की सराहना की।


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को आधुनिक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है, ताकि सरकारी स्कूलों के छात्रों को भी कॉन्वेंट स्कूलों जैसी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने जिले के 1300 से अधिक सरकारी स्कूलों में ‘मेगा पी.टी.एम.’ करवाने के लिए शिक्षा विभाग को बधाई दी, जहां माता-पिता और शिक्षकों ने छात्रों की शैक्षणिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी गुरिंदरजीत कौर, कोऑर्डिनेटर पंजाब शिक्षा क्रांति संजीव भगत, काउंसलर राज कुमार राजू, डिप्टी डी.ई.ओ. राजीव जोशी भी मौजूद थे।

*कैबिनेट मंत्री ने मेगा पी.टी.एम.जालंधर में भाग लिया*

*स्कूल ऑफ एमिनेंस भार्गव नगर की लैब्स और खेल स्टेडियम के विकास के लिए 1.20 करोड़ रुपये की अनुदान का भी ऐलान किया*


भगत ने स्कूल के लिए 1.20 करोड़ रुपये की ग्रांट का भी ऐलान किया, जिसमें से 70 लाख रुपये पुरानी इमारत को गिराकर विज्ञान और गणित लैब्स बनाने पर खर्च किए जाएंगे, जबकि 50 लाख रुपये यहां खेल स्टेडियम के विकास पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये अति-आधुनिक लैब्स और स्टेडियम छात्रों के लिए लाभदायक साबित होंगे।


भगत ने कहा कि यह अनोखी पहल माता-पिता और शिक्षकों को छात्रों के विकास, विशेष रूप से उनकी पढ़ाई के बारे में सार्थक चर्चा करने के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में आने वाले माता-पिता को छात्रों के लिए उपलब्ध कराई गई बेहतर सुविधाएं देखने का मौका मिल रहा है। इस प्रोग्राम के माध्यम से माता-पिता को जहां अपने बच्चों के कोर्स और गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली, वहीं उनकी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी दिए गए।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री द्वारा परीक्षाओं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने सहित पढ़ाई में अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्रों को प्रशंसा-पत्र भी वितरित किए गए। इसी तरह स्कूल प्रबंधन समितियों के सदस्यों को भी स्कूल के विकास के लिए उनकी लगन और प्रयासों के बदले प्रशंसा-पत्र दिए गए।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X