Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

'यौन शोषण करने वाले को बचा रही है कांग्रेस': जय इंदर कौर

Updated on Sunday, October 11, 2026 22:10 PM IST

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर 2026 पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की राज्य प्रधान जय इंदर कौर के नेतृत्व में आज सैकड़ों महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में सड़कों पर उतरकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ रोस प्रदर्शन किया। इस मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात थे और बैरिकेड्स लगाकर रास्ते बंद किए गए थे। पुलिस द्वारा रोके जाने के कारण महिला मोर्चा की कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर तक तो नहीं पहुंच सकीं, लेकिन इस दौरान उनकी महिला पुलिसकर्मियों के साथ लंबी झड़प हुई और राज्य महिला मोर्चा प्रधान जय इंदर कौर समेत महिलाओं को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी की और "कांग्रेस मुर्दाबाद" के जोरदार नारे लगाए।

जेएनयू प्रोफेसर और कांग्रेसी सांसद के खिलाफ यौन शोषण के मामले में पंजाब भाजपा महिला मोर्चा का चंडीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन

कांग्रेसी सांसद द्वारा यौन शोषण का मामला: जय इंदर कौर के नेतृत्व में महिला मोर्चे का चंडीगढ़ में रोस प्रदर्शन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए जय इंदर कौर ने खुलासा किया कि जेएनयू की 11 छात्राओं ने प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर यौन शोषण और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। यूनिवर्सिटी की आंतरिक समिति द्वारा की गई जांच में ये आरोप सच पाए गए। इसके बाद जेएनयू प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 9 अक्टूबर 2026 को उन्हें तुरंत प्रभाव से यूनिवर्सिटी की सेवा से बर्खास्त कर दिया।

जय इंदर कौर ने सवाल उठाया कि कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन अपनी ही पार्टी के सांसद के खिलाफ लगे इन गंभीर आरोपों पर पूरी तरह चुप क्यों हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी एक "यौन शोषण करने वाले" व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रही है।

अपने संबोधन में उन्होंने याद दिलाया कि जब संसद में मोदी सरकार महिलाओं को बराबर के हक देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लेकर आई थी, तो कांग्रेस नेताओं और राहुल गांधी ने इसका विरोध किया था। कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को पीछे रखा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को मजबूत करते हुए बराबर के हक प्रदान किए हैं।

इस मौके पर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कांग्रेस लीडरशिप से मांग की कि राहुल गांधी दोषी सांसद को तुरंत कांग्रेस पार्टी से बाहर करें और उनका लोकसभा से इस्तीफा दिलाएं। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि कांग्रेस लीडरशिप पीड़ित 11 छात्राओं से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे और दोषी सांसद के खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X