Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

मांवां-धीयां सत्कार योजना महिलाओं के साथ धोखा : जयइंदर कौर

Updated on Friday, October 02, 2026 19:09 PM IST

चंडीगढ़ : 2 अक्टूबर: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जयइंदर कौर ने ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के 73.99 लाख खातों में राशि डालने के दावे पर सवाल उठाते हुए सरकार से योजना के आंकड़े स्पष्ट करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि मान ने पहले 33 लाख महिलाओं को पहली किस्त देने की बात कही थी और अब 38 लाख महिलाओं को दूसरी किस्त देने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में कुल संख्या 73.99 लाख बताई जा रही है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इन सभी महिलाओं को दोनों किस्तें मिल चुकी हैं या नहीं।


कहा- सरकार के आंकड़े झूठे, कई महिलाओं को अभी नहीं मिले दूसरी किस्त के पैसे


उन्होंने कहा कि जुलाई में पहली किस्त प्राप्त करने वाली कई महिलाओं ने बताया है कि उनके खातों में दूसरी किस्त नहीं पहुंची है। साथ ही कहा कि पंजाब में महिलाओं की संख्या करीब 1.20 करोड़ है।
मान सरकार के 97 प्रतिशत महिलाओं को लाभ देने के वादे के हिसाब से करीब 1.16 करोड़ महिलाओं को राशि मिलनी चाहिए। सरकार के आंकड़ों से साफ है कि करीब 33-34 लाख महिलाएं योजना के लाभ से वंचित हैं।

जयइंदर कौर ने कहा कि योजना फरवरी 2022 से शुरू होनी थी, लेकिन राज्य सरकार ने इसे जुलाई 2026 से शुरू किया। उनका आरोप है कि इससे लाखों महिलाओं को साढ़े चार साल की राशि से वंचित किया गया। जयइंदर कौर ने पश्चिम बंगाल की ‘अन्नपूर्णा योजना’ का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पात्र महिलाओं को 3,000 रुपये प्रतिमाह देने की व्यवस्था की गई और जुलाई में ही 1.30 करोड़ महिलाओं के खातों में राशि पहुंचाई गई।
 
Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X