Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे: डीजीपी गौरव यादव

Updated on Friday, October 02, 2026 19:25 PM IST

चंडीगढ़, 2 अक्टूबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत सीमा पार से चल रहे हथियार और नशा तस्करी नेटवर्कों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले दो अलग-अलग नेटवर्कों का पर्दाफाश कर चार व्यक्तियों को 10 किलोग्राम हेरोइन और 10 अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजनप्रीत सिंह निवासी गल्लूवाल; विजय निवासी राजाताल कॉलोनी, घरिंडा; पारसदीप सिंह उर्फ बिल्ला निवासी कंबोआ और गुरमुख सिंह उर्फ बोदी निवासी काहनगढ़, अटारी के रूप में हुई है।

सीमा पार से चल रहे तस्करी नेटवर्कों से जुड़े चार आरोपी 10 किलोग्राम हेरोइन और 10 पिस्तौल सहित गिरफ्तार



आरोपी अपने हैंडलरों के निर्देश पर सीमा पार से अवैध हथियार और नशीले पदार्थ मंगवाकर आगे सप्लाई करते थे: आईजीपी गुरप्रीत भुल्लर


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के तार कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े हुए हैं, जो अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थे। उन्होंने बताया कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और नेटवर्क के पिछले तथा आगे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), बॉर्डर रेंज, गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पहले ऑपरेशन के दौरान अवैध हथियारों की सप्लाई संबंधी पुख्ता सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए थाना घरिंडा की पुलिस पार्टी ने राजनप्रीत सिंह और विजय को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 अवैध पिस्तौल बरामद किए।

आईजीपी ने आगे बताया कि दूसरे ऑपरेशन में सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क के संबंध में मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर थाना घरिंडा की टीमों ने पारसदीप सिंह उर्फ बिल्ला और गुरमुख सिंह उर्फ बोदी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। उन्होंने बताया कि आरोपी पारसदीप एक कुख्यात नशा तस्कर है, जो क्षेत्र में ड्रग कार्टेल चला रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), अमृतसर ग्रामीण, कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि इस संबंध में थाना घरिंडा (अमृतसर ग्रामीण) में दो अलग-अलग केस —आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत दिनांक 27.09.2026 को एफआईआर नंबर 422 तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत दिनांक 28.09.2026 को एफआईआर नंबर 423 दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X