चंडीगढ़,25 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी व नशा तस्करी के मामलों में पुलिस कमिश्नर, एसएसपी, एसपी व डीएसपी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। इसलिए किसी भी मामले में कारवाई को लेकर कोताही न बरती जाए।