Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

तालाबन्दी के दौरान लोगों की सहायता करने में केंद्र सरकार नाकाम-राणा सोढी

Updated on Thursday, May 28, 2020 19:06 PM IST

 
 
चंडीगढ़, 28 मई।  कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के कारण लोगों की आर्थिक और शारीरिक दुर्गति के मुद्दे पर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पंजाब के खेल एवं युवा और एन.आर.आईज़. मामलों संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने माँग की है कि आय कर के दायरे से बाहर परिवारों के बैंक खातों में 7500 रुपए प्रति महीना छह महीनों के लिए जमा करवाए जाएँ, जिससे सभी परिवार दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर सकें। उन्होंने माँग की कि इन परिवारों को तत्काल 10 हज़ार रुपए की राशि गुज़ारे के लिए तत्काल दी जाए।
(SUBHEAD)
यहाँ अपने सरकारी निवास से आज फेसबुक पेज पर लाइव होकर राणा गुरमीत सिंह सोढी ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इस महामारी को रोकने के लिए लागू की गई तालाबन्दी के दौरान लोगों को राहत पहुँचाने में बिल्कुल नाकाम रही है, जबकि देश भर में सभी वर्गों का बुरा हाल हुआ पड़ा है। लोग आर्थिक तौर पर ही नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक तौर पर भी टूट चुके हैं। मँहगाई अपने शिखर पर है, आर्थिक हालात डावांडोल हैं और मज़दूर सडक़ों पर धक्के खाने के लिए मजबूर हैं परन्तु केंद्र सरकार को लोगों की कोई चिंता नहीं है।
पंजाब सरकार द्वारा मुश्किल की इस घड़ी में लोगों की हर संभव मदद करने के प्रण को फिर दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस समय लाखों प्रवासी मज़दूर, महिलाएं और बच्चे अपने घरों, शहरों और गाँवों को वापस जाना चाहते हैं, परन्तु केंद्र सरकार ने उनको कोई राहत तो क्या देनी थी, बल्कि उनका रेल का किराया भी माफ नहीं किया जा रहा। इसकी बजाय पंजाब सरकार उनका रेल किराया ख़ुद भर रही है। उन्होंने कहा कि देशव्यापी तालाबन्दी के शुरू होने के बाद छोटे कारोबारियों जैसे कि रिक्शा चालकों, रेहडिय़ों वालों, नाई की दुकानों और देहाड़ीदारों को काफ़ी नुकसान हुआ है। उनको भी तत्काल वित्तीय सहायता देने की ज़रूरत है।
 
(SUBHEAD3)
राणा सोढी ने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार ने इस संवेदनशील मुद्दे की तरफ तुरंत कोई ध्यान न दिया तो कांग्रेस पार्टी देशव्यापी आंदोलन शुरु करेगी और सरकार को लोगों की मदद करने के लिए मजबूर कर देगी।
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X