Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

नर सेवा ही नारायण सेवा : दिनेश अग्रवाल

Updated on Thursday, May 21, 2020 00:10 AM IST

जीरकपुर, 20 मई  । करोना वायरस संक्रमण के कारण देशभर में चल रहे लॉक डाउन से सभी वर्ग के लोग प्रभावित हुए हैं इसका अधिकतर प्रभाव मजदूर सलम क्षेत्र में रहने वाले लोगों के अलावा मध्यवर्गीय लोग भी काफी प्रभावित हुए हैं यह लोग अपनी दो वक्त कि रोटी जुटाने में भी असमर्थ हो रहे हैं, जनकल्याण उद्देश्य हेतु ट्राइसिटी में रोटी बैंक का प्रचलन शुरू किया है ,यह जानकारी समाजसेवी दिनेश अग्रवाल ने दी । उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी सेवा नर सेवा है, जिस किसी ने भी मानवता की सेवा कर ली तो समझो,  उसने नारायण की सेवा कर ली । इस अनूठे कार्य में  जुटे जीरकपुर रोटी  बैंक के सभी सदस्यों को, जीरकपुर के एमएलए  एन के शर्मा व समाजसेवी सोनू सेठी द्वारा सम्मान किया गया‌। आपको बता दें कि यह संगठन पिछले 2 महीने से एक व्हाट्सएप ग्रुप के द्वारा बनाया गया था।  धीरे-धीरे सैकड़ों लोग इस ग्रुप के साथ जुड़ गए। इस ग्रुप में शहर के समाजसेवी ,स्वतंत्रता सेनानी, बिजनेसमैन, पुलिस कर्मचारी , पंजाबी कलाकार, फौजी, पत्रकार व प्रशासन के अधिकारी भी शामिल है। ग्रुप के एडमिन सोनू सेठी व दिनेश अग्रवाल ने बताया की इस ग्रुप के सभी सदस्यों ने अलग अलग तरीके से लाखों लोगों को खाना खिलाया, राशन बांटा, हजारों सैनिटाइजर व मास्क भी बांटे। इसके इलावा शहर में दो फ्री एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध करवाई, जो कि इस भयानक करोना की आपदा में सैकड़ों लोगों के काम आई , इसके अलावा एंबुलेंस से अनेकों मरीजों को डैलसीस के लिए रोजाना हॉस्पिटल लेकर आया जाया गया, लगभग 20 लेडीस को डिलीवरी केस के लिए हॉस्पिटल में पहुंचाया गया, और डिलीवरी होने के बाद वापिस घर तक भी छोड़ा गया। इसके अलावा दो लावारिस डेडबॉडी के संस्कार व 6 शवों के संस्कार में सहायता उपलब्ध भी करवाई गई ,और प्रशासन की सहायता से रिश्तेदारों के घरो में फंसे हुए पीड़ितों व छोटे-छोटे बच्चों को उनके घर तक छोड़ा गया । संस्था ने प्रशासन से परमिशन लेकर चार विदेशियों को उनके उचित स्थान पर पहुंचाया,  जिसमें दो नागरिक इंग्लैंड व दो  स्टूडेंट लड़कियां नाइजीरिया की थी । रोटी बैंक की एंबुलेंस हमीरपुर, दिल्ली यमुनानगर, जालंधर, अंबाला, कुरुक्षेत्र ,बठिंडा, व और भी शहरों में पीड़ितों को छोड़ कर आई। इस मौके पर हलके के एमएलए श्री एनके शर्मा जी ने ग्रुप के सभी मेंबरों की भरपूर प्रशंसा करके उनमें जोश की लहर पैदा कर दी। इसके ईलावा सभी मेंबरों को सिरोपा डालकर सम्मानित भी किया गया।  

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X