Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

हरियाणा सचिवालय में लीक हो रही गोपनीय सूचनाएं

Updated on Friday, June 05, 2020 11:17 AM IST


चंडीगढ़। हरियाणा सिविल सचिवालय में कई महत्वपूर्ण सूचनाएं लीक हो रही हैं। जिसके चलते पांचवीं मंजिल पर स्थिति सर्विसेज ब्रांच के एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है और भविष्य के लिए कई अहम फैसले ले लिए गए हैं। मुख्य सचिव के निर्देश पर स्थापना शाखा ने सभी विभागों को एक पत्र जारी करके जहां गोपनीयता बरकरार रखने के निर्देश दिए हैं वहीं सभी शाखाओं के बाहर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं।
हरियाणा सिविल सचिवालय में लगभग सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से जुड़े विभागों के मुख्य कार्यालय चल रहे हैं। सचिवालय में महत्वपूर्ण केसों के संबंध में फैसले लिए जाते हैं। सूत्रों की मानें तो पिछले कुछ समय से यहां की पांचवीं फ्लौर समेत कई अन्य मंजिलों पर चल रहे विभागों से गुप्त सूचनाएं लीक होने की खबरें आ रही थी। पिछले दिनों यहां के एक कर्मचारी ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा फाइल पर लगाई गई नोटिंग को वायरल कर दिया। जिसके चलते उक्त कर्मचारी को निलंबित करके विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
अब सचिवालय की स्थापना शाखा की उपसचिव ने सचिवालय में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों के नाम जारी पत्र में कहा है कि अपने-अपने विभागों की गोपनीयता को बनाए रखना जरूरी है। यदि कोई कर्मचारी/अधिकारी सरकारी दस्तावेजों की सूचना किसी भी माध्यम से लीक करने में संलिप्त पाया गया तो उसके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

स्थापना शाखा की उपसचिव द्वारा जारी यह नोटिस हरियाणा सचिवालय की सभी शाखाओं तथा सभी मंजिलों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। इसके अलावा विभागीय स्तर पर भी ऐसे कर्मचारियों पर नजर रखी जा रही है जिन पर सूचनाएं लीक करने को लेकर संदेह रहता है।

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X