Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अमृतसर की गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी पंजाब की अव्वल स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी बनी

Updated on Friday, June 12, 2020 13:35 PM IST

चंडीगढ़। गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर ने पंजाब की अव्वल स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी और एन.आर.आई.एफ रैंकिंग-2020 में हिस्सा लेने वाली सभी केंद्रीय, सार्वजनिक और प्राईवेट यूनिवर्सिटियों में से 51वां स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा जी.एन.डी.यू को देश की स्टेट फंडिंग वाली यूनिवर्सिटियों में से 18वां स्थान दिया गया है। नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेम (एन.आई.आर.एफ)-2020 की रैंकिंग्ज केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियल ‘निशंक’ द्वारा नइ्र दिल्ली में जारी की गई।
पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री स. तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने जी.एन.डी.यू को इस प्राप्ति के लिए बधाई दी है। मंत्री ने कहा कि यह प्राप्ति विद्यार्थियों को प्रदेश की स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटियों में पढ़ने के लिए उत्साहित और प्रेरित करेगी।
इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा सचिव श्री राहुल भंडारी ने बताया कि इस साल पंजाब की दो स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटियाँ एन.आई.आर.एफ-2020 रैंकिंग में पहले 100 में शामिल हुई हैं। गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी ने अपनी रैंकिंग को 55वें से बढ़ाकर 51वें स्थान पर लाया है और पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला जिसकी दर्जाबन्दी पिछले साल 100 से भी पीछे थी अब 64वें स्थान पर पहुँच गई है।
एन.आई.आर.एफ 5 मापदण्डों के आधार पर विभिन्न संस्थाओं की दर्जाबन्दी करता है जिनमें टीचिंग और लर्निंग रिसोर्स, रिर्सच और प्रोफैशनल प्रेक्टिस, ग्रैजूएशन के नतीजे, ओवरआॅल इनक्लूसिविटी और परसैप्शन शामिल हैं। इस साल गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा इन 5 में से 3 मापदण्डों (शोध एवं पेशेवर अभ्यास, ग्रैजूएशन नतीजे और धारणा) में सुधार किया गया।

यह सुधार इस यूनिवर्सिटी के ग्रैजुएटों के लिए एक उत्तम शोध पर्यावरण और उच्च शिक्षा और प्लेसमेंट के अवसरों की मौजूदगी की तरफ इशारा करते हैं। एन.आई.आर.एफ में अच्छी दर्जाबन्दी यूनिवर्सिटियों को संघीय फंडिंग एजेंसियों से कई प्रतिष्ठित अनुदान प्राप्त करने के योग्य बनाती है। गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी पिछले 3 सालों से लगातार अपनी रैंकिंग में सुधार कर रही है।

 

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X