Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार ने जारी किऐ 300 करोड़ फिर भी बढ़ रहा काेराेना का खतरा

Updated on Wednesday, June 10, 2020 22:10 PM IST

कोरोना की महामारी से निपटने के लिए पंजाब सरकार द्वारा राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से विभिन्न विभागों और विभिन्न जिलों के डिप्टी कमीश्नरों को 300 करोड़ रुपए बाँटे जा चुके हैं। यह जानकारी आज यहाँ राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स. गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने दी।
उन्होंने बताया कि 300 करोड़ में से 200 करोड़ रुपए अलग-अलग विभागों को जबकि 100 करोड़ रुपए विभिन्न जिलों के डिप्टी कमीश्नरों को बाँटे गए हैं।
श्री कांगड़ ने बताया कि डिप्टी कमीश्नरों को बाँटे गए 100 करोड़ रुपए में से 98 करोड़ रुपए प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों में भेजने, सूखा राशन बाँटने और एकांतवास किये गए लोगों पर खर्च किए गए हैं।
केबिनेट मंत्री ने राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग को पंजाब की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग कोविड-19 से निपटने के लिए नोडल विभाग के तौर पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा कोरोना की महामारी के सम्बन्ध में तालाबन्दी घोषित करने से पहले ही विभाग के डिजास्टर मैनेजमेंट विंग ने स्वास्थ्य विभाग को 25 करोड़ रुपए इस बीमारी से लड़ने के लिए जारी कर दिए थे।
 
(SUBHEAD)
श्री कांगड़ ने बताया कि इस बीमारी के खात्मे के लिए भारत सरकार की ओर से प्राप्त राशी और पंजाब सरकार द्वारा अपने खजाने में से जो डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए प्राप्त हुई थी वह अलग-अलग विभागों और विभिन्न जिलों के डिप्टी कमीश्नरों की माँगों के अनुसार उनको जारी कर दी गई थी। इसके अलावा विभागों और जिलों की माँगों और मुश्किलों को तुरंत हल करने के लिए राज्य की कार्यकारी समिति की रोजाना मुख्य सचिव के नेतृत्व में मीटिंग होती है।
उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पंजाब सिविल सचिवालय की तीसरी मंजिल पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहाँ लोगों की मुश्किलों का टैलिफोन पर हल करने के लिए 24 घंटे स्टाफ उपस्थित रहता है और 24 घंटों के अंदर-अंदर लोगों की मुश्किलों का हल किया जाता है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में लोगों के अब तक 11 हजार से अधिक सवाल पहुँच चुके हैं।
 
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X