Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कोरोना पॉजिटिव नर्स का मामला...तब पैदल ही पहुंची अस्पताल तो किसी ने नहीं संभाला, आज किया स्वागत

Updated on Friday, May 22, 2020 19:31 PM IST

-एनएचएम के तहत लगी है नर्स पूनम
-एनएचएम की शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई
गुरुग्राम। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत यहां नागरिक अस्पताल में कार्यरत नर्स पूनम को उस दिन तो किसी ने नहीं संभाला, जिस दिन वह कोरोना संक्रमित होने के बाद अपने घर से नागरिक अस्पताल पैदल ही 40 मिनट का सफर तक करके पहुंची थी। आज जब वह ठीक होकर लौटी तो उसका यहां स्वागत करने की रस्म की गई।
यहां नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में काम करते हुए एक स्टाफ नर्स पूनम सहराय और एक एनएचएम के तहत कार्यरत नर्स पूनम कोरोना संक्रमित हो गई थी। अब ठीक होने के बाद शुक्रवार को जब पूनम अपनी ड्यूटी ज्वायन करने पहुंची तो उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर एनएचएम के जिलाध्यक्ष हरिराज, एनसीडी प्रभारी डा. सुनीता राठी, डा. प्रदीप कुमार समेत काफी संख्या में स्टाफ मौजूद रहा। हरिराज के मुताबिक स्टाफ पूनम ने सिविल सर्जन, पीएमओ व अन्य स्टाफ की बीमारी के समय उत्साह बढ़ाने का धन्यवाद किया। अब सवाल यह उठता है कि जिस दिन यही स्टाफ पूनम कोरोना संक्रमित हुई थी, उस दिन ये सब कहां थे।


बुखार था, फिर भी बनाया ड्यूटी का दबाव: हरिराज
एनएचएम के अध्यक्ष हरिराज से जब पूनम के स्वागत और पहले दिन के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्टाफ पूनम की समस्या का उन्हें देरी से पता चला। वे पता चलते ही सीएमओ डा. जेएस पूनिया से मिले थे। उन्होंने पूरे मामले का पता नहीं होने का बात कही थी। भविष्य में इस तरह की घटना नहीं होने देने का भी आश्वासन दिया था। हरिराज ने यह भी बताया कि पूनम की तबियत खराब होने पर अस्पताल की सीनियर स्टाफ की ओर से ड्यूटी पर आने का दबाव बनाया गया था। जबकि पूनम की रिपोर्ट तब तक नहीं आई थी। हरिराज के मुताबिक एनएचएम यूनियन ने सीनियर स्टाफ से मुलाकात की थी। हालांकि इस बात का किसी के जवाब नहीं है कि नर्सिंग स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद एम्बुलेंस लेने क्यों नहीं पहुंची। पहले दिन तो पीडि़त नर्स ने भी शिकायत की थी, लेकिन बाद में उन्होंने चुप्पी साध ली।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X