Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कोरोना का साइड इफैक्ट:पंजाब के अस्पतालों में खून की कमी 

Updated on Sunday, June 14, 2020 19:16 PM IST

चंडीगढ़।  विश्व खूनदाता दिवस के अवसर पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि राज्य भर में मिशन फतह मुहिम को लागू करते हुए सरकारी ब्लड बैंकों और अस्पतालों में खून की कमी को पूरा करने के लिए सभी जिलों में खूनदान कैंप लगाए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत आज तकरीबन 2850 यूनिट एकत्रित किये गए हैं। खून दान करने वालों और गैर सरकारी संगठनों (एन.जी.ओज) की वीकैंड लाॅकडाउन के दौरान बिना रुकावट यातायात के लिए ब्लड बैंकों द्वारा स्पैशल पास जारी किये गए।
यहाँ जारी एक प्रैस बयान में इस संबंधी जानकारी देते हुए स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण आम और ऐमरजैंसी दोनों स्थितियों में सुरक्षित और मानक खून और खून उत्पादों की पहुँच को यकीनी बनाने के लिए खून दान की जरूरत है।

(SUBHEAD)

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में मरीजों की सबसे अधिक रिकवरी दर के साथ पंजाब ने कोरोना वायरस के फैलाव पर सफलतापूर्वक काबू पाया है और इसी समय अस्पतालों में खून की सख्त जरूरत है जिससे ब्लड बैंकों की माँग को पूरा किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तेजी से खूनदान कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, पंजाब के नेतृत्व में राज्य में मिशन फतह शुरू किया गया है और स्वास्थ्य विभाग नागरिकों के जीवन को तंदुरुस्त और खुशहाल बनाने के लिए हर संभव यत्न कर रहा है।
खूनदान कैंपों की महत्ता पर रौशनी डालते हुए मंत्री ने कहा कि खून की एक यूनिट के साथ किसी व्यक्ति की कीमती जान बचाई जा सकती है। खूनदान करना सबसे पवित्र सामाजिक फर्ज है और हर व्यक्ति को इस नेक कार्य के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि 18-65 साल और कम से कम 50 किलोग्राम भार का कोई भी तंदुरुस्त व्यक्ति हरेक 3 महीनों बाद 350 / 450 मिलिलीटर खून दान कर सकता है। खूनदान करने का कोई बुरा प्रभाव नहीं होता और दान किया गया खून 24 घंटे से 7 दिनों तक मानव शरीर में दोबारा पैदा हो जाता है।

उन्होंने कहा कि खून मानव शरीर का एक जरूरी तत्व है, इसके बिना मानव जीवन संभव नहीं हो सकता और खून का कोई विकल्प नहीं हो सकता। स्वास्थ्य मंत्री ने नागरिकों को आगे आने और मानव जीवन बचाने के लिए खूनदान करने की अपील की। सिद्धू ने बरनाला के डिप्टी कमिश्नर श्री तेज प्रताप सिंह फुलका और सिविल सर्जन डाॅ. जी.बी. सिंह की इस पवित्र अवसर पर कैंप में खूनदान करने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसी नेक पहलकदमी नौजवानों को जरूरतमंदों के लिए खूनदान करने के लिए भी प्रेरित करेगी।

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X