Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अकाल तख्त जत्थेदार व एसजीपीसी अध्यक्ष ने डाक्टर हरपाल को किया सम्मानित

Updated on Sunday, June 14, 2020 13:55 PM IST

अमृतसर। अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह व शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कोरोना काल के दौरान रोगियों का इलाज करने में पूर्ण गुरुसिख चिकित्सकों की आ रही समस्याओं का समाधान करने वाले लुधियाना स्थित दयानंद मेडिकल कालेज (डीएससी) के चिकित्सक हरपाल सिंह सेल्ही को सम्मानित किया है।

(SUBHEAD)
कोरोना के चलते गुरूसिख चिकित्सकों के सामने बड़ी समस्या मास्क व पीपीई किट पहनकर रोगियों का उपचार करने को लेकर आ रही है। सिख चिकित्सकों के सामने बड़ी चुनौती यही रही कि वह कैसे सिखी स्वरूप में रहकर मानवता की सेवा करें। ऐसे में डीएमसी लुधियाना में हड्डी रोग विभाग के प्रमुख प्रो.डाक्टर हरपाल सिंह सेल्ही ने दाढ़ी पर ठाठा बांधकर, मास्क व फेस शील्ड लगाकर रोगियों का उपचार करने का एक डैमो वीडियो तैयार करके सोशल मीडिया पर वायरल किया।

(MOREPIC1)
डाक्टर हरपाल की इस थ्यौरी से गुरुसिख चिकित्सकों की न केवल समस्या का समाधान हुआ बल्कि कोरोना रोगियों के उपचार में भी वह अग्रणी भूमिका निभाने में सक्षम साबित हुए। डाक्टर हरपाल सिंह ने इस वीडियो में खुली दाढ़ी वाले सिख चिकित्सकों को दाढ़ी पर ठाठा बांधकर मास्क पहनने तथा फेस शील्ड लगाकर रोगियों का उपचार करने का तरीका बताया। उन्होंने अपने वट्सअप ग्रुपों व अन्य माध्यमों से यह वीडियो अपने साथियों को भेजी। जिन्होंने इसको खूब सराहा।

(MOREPIC2)
जिसके बाद डाक्टर हरपाल सिंह सेल्ही दरबार साहिब आए। जहां नतमस्तक होने के बाद अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना ही सिख कौम की पहचान है। कोरोना काल में जहां गुरूद्वारा साहिबानों में लंगर का आयोजन किया गया वहीं डाक्टरी पेशे में आ रही चुनौतियों से निपटने में इस तरह के वीडियो गुरूसिखों के लिए खासी अहमियत रखते हैं।

(MOREPIC3)

इस बीच एसजीपीसी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने भी उन्हें सिरोपाओ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य सुखवरस सिंह पन्नू, गुरूद्वारा दुख निवारण साहिब लुधियाना के प्रधान प्रीतपाल सिंह, जम्मू मिशन के इंचार्ज हरभिंदर सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X