डेराबस्सी 12 मई चंडीगढ़-अम्बाला रेलवे पर ट्रैन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी। जानकारी देते हुए घग्गर रेलवे चौंकी इंचार्ज राजिंदर सिंह ने बताया कि दोपहर ढाई बजे के करीब सूचना मिली थी की एक युवक की स्पेशल ट्रेन नीचे आने कारण मौत हो गई है। उन्होंने ने बताया कि मृतक की पहचान कृष्ण चंद (25) निवासी गाँव कहीरी जिला उधमपुर जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। फिलहाल मृतक की जेब में कोई भी सुसायड नोट बरामद नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि शव को 72 घंटों के लिए डेराबस्सी सिविल हस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया गया, और मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।