Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सावधान: डेराबस्सी के नेचर पार्क में सैर न करें, हो सकती है बीमारियां

Updated on Wednesday, June 10, 2020 12:36 PM IST

डेराबस्सी। पंजाब की पूर्व अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान डेराबस्सी में करोड़ों की लागत से बनाए गए नेचर पार्क आज न केवल अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं बल्कि यहां एक बार सुबह की सैर के लिए आने वाले लोग पहली ही बार में तौबा कर रहे हैं।

(SUBHEAD)
पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान डेराबस्सी-ईस्सापुर मार्ग, डेराबस्सी में पुलिस थाने के सामने तथा सरकारी कालेज के निकट चार करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से नेचर पार्कों की स्थापना की गई थी। सरकार बदलने के बाद इन पार्कों की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस संवाददाता ने सरकारी कालेज के निकट स्थित नेचर पार्क का दौरा किया तो देखा कि प्रवेश द्वार पर लगा उदघाटनी पत्थर बुरी तरह से टूट चुका है। पार्क में रखे प्लास्टिक के कूड़ेदानों में झाडिय़ां उग चुकी हैं।

(MOREPIC1)  

स्थापना के समय लोगों के बैठने के लिए इस पार्क में कई जगह शैड बनाए गए थे लेकिन आज इन शैड में आवारा जानवरों का कब्जा है। आम लोगों के बैठने के लिए लगाई गई सीमेंट की कुर्सियां टूट चुकी हैं। कई शैड की हालत तो यह है कि सीमेंट की कुर्सियों पर पौधे उग चुके हैं।
यहां पौधों की देखभाल के लिए लगाया गया माली कागजों में ही तैनात है। माली के लिए बनाया गया टीन का शैड पेड़ों में ढका जा चुका है। वर्तमान में यहां एक भी शैड ऐसा नहीं है जहां सुबह की सैर के लिए आने वाले लोग योगा आदि कर सकें। पार्क में हर तरफ कांग्रेस घास व जंगली बूटी का राज है। जिसके चलते सुबह के समय यहां आने वाले लोगों को सैर करते समय अस्थमा मुफ्त मिलता है।

(MOREPIC2)

पंजाब की पूर्व अकाली भाजपा सरकार ने डेराबस्सी व जीरकपुर इलाके के लिए नेचर पार्क योजना लागू की थी। जिसके चलते डेराबस्सी में चार करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से तीन पार्क स्थापित किए गए। योजना के अनुसार वन विभाग की जमीन पर इन पार्कों की स्थापना के लिए नगर परिषद द्वारा वित्तीय अनुदान मुहैया करवाया जाना था। इन पार्कों के रख-रखाव की जिम्मेदारी वन विभाग की थी। वर्तमान में न तो इन दोनों विभागों के कर्मचारी व अधिकारी पार्कों की सुध लेने को तैयार नहीं है।

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X