जीरकपुर, 12 मई : कोरोना महामारी के दौरान दिल्ली से लौटे गाँव छत्त के युवक को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने मंगलवार को घर में ही क्वारंटीन करते हुए 14 दिनों तक घर में ही रहने के निर्देश दिए हैं। मल्टीपर्पज हैल्थ वर्करजतिन्दर सिंह गिल ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि गाँव छत्त निवासी युवक दिल्ली से वापस अपने गाँव लौटा है जिसकी सूचना विभाग को पंजाब हरियाणा बार्डर और मौजूद टीम ने दी थी। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी डा. महताब बल्ल की देखरेख में बनी टीम और पुलिस कर्मचारी एएसआई बूटा सिंह के नेतृत्व में सेहत विभाग की टीम ने मंगलवार को उक्त युवक के घर जाकर उसकी पूरी जांच की। जाँच के दौरान उसमें कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं पाया गया। फिर भी सावधानी के तौर पर उसे 14 दिनों के लिए घर में ही क्वारंटाइन किया गया है और बाहर बिल्कुल न निकलने की हिदायतें दी गई है